CG News: कई जिलों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
CG News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है, अगले तीन से चार दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव अब चक्रवाती तूफान में तबदील हो गया है, जिसका असर सीधे छत्तीसगढ़ के मौसम पर पड़ने वाला है.
पांच जिलों में रेड अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, 28 अक्टूबर को दक्षिण छत्तीसगढ़ के पाँच जिलों — नारायणपुर, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा में रेड अलर्ट जारी किया गया है, वहीं कोंडागांव, कांकेर, धमतरी और गरियाबंद में ऑरेंज अलर्ट, जबकि रायपुर, दुर्ग, बलौदाबाजार, महासमुंद, बालोद, राजनांदगांव और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है, इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है.
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि, बस्तर क्षेत्र में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है, जो कुछ जगहों पर 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, रविवार को भी बस्तर के कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि राजधानी रायपुर में बूंदाबांदी और आसमान में बादल छाए रहे, तापमान की बात करें तो रायपुर के माना में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.
यह भी पढ़ें : CG News: “मन की बात” में छत्तीसगढ़ का जिक्र, सीएम साय ने जताया आभार