CG News: आज निर्वाचन आयुक्त की प्रेस कांफ्रेंस, SIR सर्वे पर होगी चर्चा

CG News: आज निर्वाचन आयुक्त की प्रेस कांफ्रेंस, SIR सर्वे पर होगी चर्चा

CG News: आज निर्वाचन आयुक्त की प्रेस कांफ्रेंस, SIR सर्वे पर होगी चर्चा

CG News: छत्तीसगढ़ में अब बिहार की तरह हीं विशेष इंटेंसिव रिवीजन (SIR) सर्वे किया जाएगा, यह सर्वे देश भर में कई चरणों में किया जाएगा, पहले चरण में 10 से 15 राज्यों में यह सर्वे किया जाएगा.

आज निर्वाचन आयुक्त की प्रेस कांफ्रेंस

प्रदेश में SIR सर्वे को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और 27 अक्टूबर सोमवार को यानी आज शाम निर्वाचन आयोग प्रेस कांफ्रेंस करेगा, इस प्रेस कांफ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी देश भर में होने वाले SIR सर्वे की तारीखों की घोषणा करेंगे, राज्य निर्वाचन आयुक्त के निर्देश पर SIR सर्वे के तहत प्रदेश में पहले हीं पुराने और वर्तमान लिस्ट का मिलान कर लिया है और मुख्य निर्वाचन आयुक्त के निर्देश पर राज्य निर्वाचन आयुक्त आगे की प्रक्रिया शुरू करेगा.

SIR प्रक्रिया के तहत सभी मतदाता सूची को अपडेट किया जाएगा, इसमें नए मतदाताओं का पंजीकरण होगा और मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाए जाएंगे, इसका उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव के पहले मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी और सटीक बनाना है.

छत्तीसगढ़ में 2.11 करोड़ मतदाता

छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव में निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने 1 जनवरी 2025 तक प्रदेश में मतदाताओं की कुल संख्या 2 करोड़ 11 लाख 5 हजार 391 बताई गई थी, राज्य में टेबल टॉप एक्सरसाइज पूरा हो चुका है और निर्वाचन आयोग से आदेश आते हीं राज्य के सभी जिलों में एक साथ SIR लागू कर दिया जाएगा, राज्य में अधिकारियों ने SIR सर्वे को लेकर सभी तैयारियां शुरू कर दी हैं.

यह भी पढ़ें : CG News: कई जिलों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Related Post

Latest News
CG News: बिलासपुर के ग्रामीण इलाकों में एक भी आयरन और फ्लोराइड रिमूवल प्लांट नहीं, स्वास्थ्य पर मंडरा रहा गंभीर खतरा CG News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सड़क दुर्घटना में बढ़ाई मुआवजे की राशि, 17.40 लाख से बढ़ाकर 24.39 लाख रुपए करने का दिया आदेश CG News: छत्तीसगढ़ में परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को लेकर चर्चाएं तेज, विधानसभा सीटें 90 से बढ़कर 135 होने की संभावना CG News: दुर्ग के स्टील प्लांट में पिघला लोहा गिरने से ठेकेदार की मौत, 1500 डिग्री तापमान की चपेट में आने से झुलसे CG News: बिलासपुर में गुपचुप खाने के बाद एक ही परिवार के सात सदस्य फूड पॉइजनिंग का शिकार, सिम्स अस्पताल में चल रहा इलाज CG News: छत्तीसगढ़ के 30 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता अटकी, 23 अक्टूबर तक कमियां दूर करने का निर्देश
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home