Bihar News: पटना में पीएम मोदी का रोड शो, जानिए कब होगा कार्यक्रम?

Bihar News: पटना में पीएम मोदी का रोड शो, जानिए कब होगा कार्यक्रम?

Bihar News: पटना में पीएम मोदी का रोड शो, जानिए कब होगा कार्यक्रम?

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव में सभी पार्टियों की तरफ से काफी जोर दिया जा रहा है, सभी पार्टियों के स्टार प्रचारक विधानसभा क्षेत्रों में अपनी-अपनी पार्टियों के उम्मीदवारों के लिए वोट की अपील कर रहे हैं, इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एनडीए गठबंधन की सत्ता वापसी के लिए खुद पटना आ रहे हैं, पटना में पीएम मोदी का भव्य रोड शो आयोजित किया जाएगा, इस रोड शो की तैयारी की सारी जिम्मेदारी धर्मेन्द्र प्रधान को दी गई है.

पीएम मोदी की आगामी दो बड़ी रैलियां

प्रधानमंत्री मोदी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए दो बड़ी रैलियों को प्रस्तावित करेंगे, इनमें पहली रैली 30 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर में की जाएगी, इसके बाद उनकी दूसरी रैली 2 नवंबर को रोड शो माध्यम से आयोजित की जाएगी, इसके पहले पीएम मोदी बेगुसराय और समस्तीपुर में भी जनसभा को संबोधित कर चुके हैं.

इसके पहले लोकसभा चुनाव 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटना में रोड शो किया था, जो बेहद सफल रहा और अब एक बार फिर पीएम मोदी का पटना में रोड शो आयोजित किया जा रहा है, यह रोड शो भी लोकसभा चुनाव 2024 की तरह हीं आयोजित किया जाएगा.

धर्मेन्द्र प्रधान को दी गई जिम्मेदारियां

आगामी 2 नवंबर को पीएम मोदी के रोड शो के तैयारियों की जिम्मेदारी भाजपा के चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान को दी गई है, धर्मेन्द्र प्रधान ने रविवार को पटना पहुंचकर इन तैयारियों का जायजा लिया, इसमें उनके साथ भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे, पीएम मोदी का रोड शो पटना के प्रमुख इलाकों से होकर गुजरेगा, रोड शो को लेकर प्रशासन द्वारा काफी तैयारियां की जा रही हैं.

यह भी पढ़ें : CG News: आज निर्वाचन आयुक्त की प्रेस कांफ्रेंस, SIR सर्वे पर होगी चर्चा

Related Post

Latest News
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home