CG News: “मन की बात” में छत्तीसगढ़ का जिक्र, सीएम साय ने जताया आभार

CG News: "मन की बात" में छत्तीसगढ़ का जिक्र, सीएम साय ने जताया आभार

CG News: “मन की बात” में छत्तीसगढ़ का जिक्र, सीएम साय ने जताया आभार

CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को न्यू शांति नगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” सुनी, इसमें मुख्यमंत्री साय के साथ भाजपा के सभी महामंत्री, प्रदेश, जिला एवं मंडल पदाधिकारी और बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे.

“मन की बात” में गार्बेज कैफे का जिक्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” में छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में स्थित गार्बेज कैफे का जिक्र किया, इसमें उन्होंने लोगों को बताया कि, इस कैफे में आधा किलो कचड़ा देकर सुबह का नाश्ता और एक किलो कचड़ा देकर दिन या रात का भोजन ले सकते हैं, उन्होंने इस पहल को एक उदाहरण बताया.

“मन की बात” सुनने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पीएम मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, हम आपके आभारी हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यक्रम में कई बार छत्तीसगढ़ का जिक्र किया है, इनमें अंबिकापुर नगर निगम के स्वच्छता में प्रथम आने का और राज्य में नक्सल वाद के खिलाफ लड़ाई का उल्लेख प्रमुख है.

यह भी पढ़ें : CG News: 1 नवंबर को पीएम मोदी का राज्य दौरा, राज्योत्सव में होंगे शामिल

Related Post

panel21.com - panel21 Resources and Information.