CG News: चिंतन शिविर 3.0 के दूसरे दिन योगाभ्यास, मुख्यमंत्री साय ने स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

CG News: चिंतन शिविर 3.0 के दूसरे दिन योगाभ्यास, मुख्यमंत्री साय ने स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

CG News: चिंतन शिविर 3.0 के दूसरे दिन योगाभ्यास, मुख्यमंत्री साय ने स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

CG News: रायपुर में आयोजित चिंतन शिविर 3.0 के दूसरे दिन की शुरुआत योगाभ्यास के साथ हुई. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्रिमंडल के सदस्यों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ योग एवं प्राणायाम किया. इस दौरान उन्होंने योग को स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार बताया.

योग से हुई दिन की शुरुआत

चिंतन शिविर के दूसरे दिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया. योग सत्र का उद्देश्य सकारात्मक ऊर्जा के साथ दिन की शुरुआत करना और बेहतर निर्णय क्षमता को बढ़ावा देना रहा.

योग को बताया अमूल्य धरोहर

मुख्यमंत्री ने कहा कि योग भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर है. नियमित योगाभ्यास न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाता है, बल्कि व्यक्ति को प्रकृति के साथ बेहतर सामंजस्य स्थापित करने की प्रेरणा भी देता है, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोगों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली और सकारात्मक सोच के लिए योग बेहद महत्वपूर्ण है.

नीति और नवाचार पर मंथन

दो दिवसीय चिंतन शिविर में राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य और वरिष्ठ आईएएस तथा आईपीएस अधिकारी शामिल हैं. शिविर में नेतृत्व क्षमता, सुशासन, प्रशासन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, विकसित छत्तीसगढ़ का विजन, कृषि, उद्योग, निवेश, पर्यटन, ग्रामीण विकास और उभरती तकनीकों जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की जा रही है.

भविष्य की रणनीति पर फोकस

सरकार का उद्देश्य इस चिंतन शिविर के माध्यम से बेहतर प्रशासन, आधुनिक तकनीक के उपयोग और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नई रणनीति तैयार करना है, ताकि प्रदेश के समग्र विकास को और गति मिल सके.

यह भी पढ़ें : CG News: अंबिकापुर में पहाड़ों की कटाई का आरोप, वन अधिकार पट्टों की आड़ में अवैध खनन का मामला

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.