CG News: बालोद में आवारा कुत्तों का आतंक, एक दिन में 13 लोगों को काटा

CG News: बालोद में आवारा कुत्तों का आतंक, एक दिन में 13 लोगों को काटा

CG News: बालोद में आवारा कुत्तों का आतंक, एक दिन में 13 लोगों को काटा

CG News: बालोद जिले के डौंडी लोहारा नगर में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक से लोगों में डर का माहौल है. बताया जा रहा है कि एक ही दिन में सड़क से गुजर रहे 13 लोगों पर कुत्तों ने हमला कर दिया. अचानक हुए इन हमलों में सभी लोग घायल हो गए. घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डौंडी लोहारा ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है.

राहगीरों पर अचानक हमला, लोगों में बढ़ी चिंता

स्थानीय लोगों के मुताबिक, कुत्तों ने सड़क पर आने-जाने वाले लोगों को अचानक निशाना बनाया. एक ही दिन में इतनी बड़ी संख्या में डॉग बाइट की घटनाएं सामने आने के बाद नगरवासियों की चिंता बढ़ गई है. लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आक्रामक और आवारा कुत्तों को लेकर जल्द जरूरी कदम उठाए जाएं, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके.

कुत्ते के काटने के बाद इन लक्षणों पर दें ध्यान

कुत्ते के काटने के बाद शरीर में कुछ असामान्य लक्षण दिखाई दें तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. बुखार, भूख कम लगना, उल्टी जैसा महसूस होना, दस्त, नाक बहना और लगातार छींक आना जैसे लक्षणों पर ध्यान देना जरूरी है. इसके अलावा हाथ-पैर में सूजन या जलन जैसी परेशानी होने पर भी चिकित्सकीय सलाह लेना चाहिए.

कुत्ता काटे तो घाव को तुरंत करें साफ

कुत्ते के काटने के बाद सबसे पहले प्रभावित जगह को अच्छी तरह साफ करना जरूरी है. घाव को साफ पानी और साबुन से करीब 10 से 15 मिनट तक धोया जा सकता है. इसके बाद एंटीसेप्टिक लगाया जा सकता है. अगर घाव से लगातार खून निकल रहा है तो साफ कपड़े या पट्टी की मदद से रक्तस्राव को नियंत्रित करने की कोशिश करें. इसके बाद बिना देरी किए डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है.

घाव पर घरेलू नुस्खे लगाने से बचें

डॉग बाइट के बाद कई लोग घाव पर नमक, मिर्च, नींबू या हल्दी जैसी चीजें लगा देते हैं, लेकिन ऐसा करने से बचना चाहिए. इन चीजों से घाव में जलन और नुकसान बढ़ सकता है. प्राथमिक सफाई के बाद डॉक्टर से जांच और जरूरी उपचार लेना सबसे महत्वपूर्ण है. खासकर रेबीज से बचाव के लिए चिकित्सकीय सलाह के अनुसार समय पर उपचार और वैक्सीन लेना बेहद जरूरी है.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में कर्मचारी-पेंशनर्स का बड़ा प्रदर्शन, 11 सितंबर को सड़क पर उतरेंगे

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home