CG News : सुकमा में पुलिस-डीआरजी की बड़ी सफलता, 2 लाख इनामी नक्सली समेत 4 गिरफ्तार

CG News : सुकमा में पुलिस-डीआरजी की बड़ी सफलता, 2 लाख इनामी नक्सली समेत 4 गिरफ्तार

CG News : सुकमा में पुलिस-डीआरजी की बड़ी सफलता, 2 लाख इनामी नक्सली समेत 4 गिरफ्तार

CG News :  छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। केरलापाल थाना क्षेत्र में पुलिस और डीआरजी (District Reserve Guard) की संयुक्त कार्रवाई में चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें जनमिलिशिया कमांडर मुचाकी देवा भी शामिल है, जिस पर राज्य शासन ने ₹2 लाख का इनाम घोषित किया था।

टिफिन बम प्लांट करने की तैयारी में थे नक्सली

पुलिस के अनुसार पकड़े गए नक्सली सुरक्षाबलों को नुकसान पहुँचाने के लिए टिफिन बम प्लांट करने की तैयारी कर रहे थे। मौके से 2 टिफिन बम (प्रत्येक 5 किलो वजनी), 4 डेटोनेटर, 2 मीटर कोर्डेक्स वायर, 4 जिलेटिन रॉड, 15 मीटर इलेक्ट्रिक वायर और 4 पेंसिल सेल बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

मुचाकी देवा (29 वर्ष) – जनमिलिशिया कमांडर, ₹2 लाख इनामी

मुचाकी गुड्डी उर्फ महेश (29 वर्ष)

सोड़ी हिड़मा (22 वर्ष)

सोड़ी देवा (40 वर्ष)

चारों आरोपी ग्राम गोगुंडा, थाना केरलापाल क्षेत्र के निवासी हैं और माओवादी संगठन की विभिन्न इकाइयों में सक्रिय थे।

अदालत में पेश कर भेजा गया जेल

गिरफ्तार नक्सलियों के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। शनिवार को सभी आरोपियों को विशेष न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

नक्सल उन्मूलन अभियान तेज

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सुकमा में नक्सल उन्मूलन अभियान लगातार तेज किया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाए गए इस विशेष ऑपरेशन को पुलिस और डीआरजी की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया।

Related Post

Latest News
CG News: बिलासपुर के ग्रामीण इलाकों में एक भी आयरन और फ्लोराइड रिमूवल प्लांट नहीं, स्वास्थ्य पर मंडरा रहा गंभीर खतरा CG News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सड़क दुर्घटना में बढ़ाई मुआवजे की राशि, 17.40 लाख से बढ़ाकर 24.39 लाख रुपए करने का दिया आदेश CG News: छत्तीसगढ़ में परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को लेकर चर्चाएं तेज, विधानसभा सीटें 90 से बढ़कर 135 होने की संभावना CG News: दुर्ग के स्टील प्लांट में पिघला लोहा गिरने से ठेकेदार की मौत, 1500 डिग्री तापमान की चपेट में आने से झुलसे CG News: बिलासपुर में गुपचुप खाने के बाद एक ही परिवार के सात सदस्य फूड पॉइजनिंग का शिकार, सिम्स अस्पताल में चल रहा इलाज CG News: छत्तीसगढ़ के 30 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता अटकी, 23 अक्टूबर तक कमियां दूर करने का निर्देश
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home