CG News : सीएम विष्णु देव साय बोले – विदेश दौरे से छत्तीसगढ़ को मिला बड़ा लाभ

CG News : सीएम विष्णु देव साय बोले – विदेश दौरे से छत्तीसगढ़ को मिला बड़ा लाभ

CG News : सीएम विष्णु देव साय बोले – विदेश दौरे से छत्तीसगढ़ को मिला बड़ा लाभ

CG News : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हाल ही में जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा से जुड़े अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि इस विदेश दौरे के दौरान विभिन्न कंपनियों के साथ 6 एमओयू (MOU) पर हस्ताक्षर हुए हैं।सीएम ने जानकारी दी कि जापान वर्ल्ड एक्सपो में छत्तीसगढ़ पवेलियन लगाया गया, जहाँ प्रदेश की नई औद्योगिक नीति और निवेश की संभावनाओं को प्रस्तुत किया गया। उन्होंने कहा कि नई औद्योगिक नीति का लाभ प्रदेश को स्पष्ट रूप से मिल रहा है।

मन की बात’ पर बोले सीएम

नवा रायपुर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्योग एवं व्यापार परिसर में ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुनने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए सीएम ने कहा –
“मन की बात से लोगों को प्रेरणा मिलती है। करोड़ों लोग पीएम मोदी से सीधे जुड़ते हैं। प्रधानमंत्री देश में हो रहे नवाचारों को दुनिया के सामने रखते हैं।”
महुआ मोइत्रा के बयान पर प्रतिक्रिया

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के गृह मंत्री अमित शाह को लेकर दिए बयान पर सीएम ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा –
“लोकतंत्र में असंसदीय भाषा की कोई जगह नहीं है। मैं इसकी कड़ी भर्त्सना करता हूँ।”

बस्तर बाढ़ और राहत कार्य

मुख्यमंत्री ने बताया कि विदेश यात्रा के दौरान भी वे लगातार बस्तर बाढ़ की स्थिति पर नज़र बनाए हुए थे।
• वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
• प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने के आदेश दिए गए।
• उन्होंने साफ कहा कि राहत कार्य में कोताही बर्दाश्त नहीं होगी।
पीएम मोदी के चीन दौरे पर बोले सीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चीन दौरे पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम साय ने कहा –
“मोदी जी के कारण भारत का मान-सम्मान विश्व में बढ़ा है। भारत सभी देशों से अच्छे संबंध बनाकर रखना चाहता है और चीन के साथ भी सकारात्मक माहौल बनना ज़रूरी है।”

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home