CG News : मुंगेली जिले में ई-ऑफिस प्रणाली की शुरुआत, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने की पहली फाइल की डिजिटल प्रोसेसिंग

CG News : मुंगेली जिले में ई-ऑफिस प्रणाली की शुरुआत, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने की पहली फाइल की डिजिटल प्रोसेसिंग

CG News : मुंगेली जिले में ई-ऑफिस प्रणाली की शुरुआत, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने की पहली फाइल की डिजिटल प्रोसेसिंग

CG News : प्रशासनिक पारदर्शिता और कार्यकुशलता बढ़ाने की दिशा में मुंगेली जिला डिजिटल गवर्नेंस की ओर बड़ा कदम बढ़ा चुका है। जिले में अब ई-ऑफिस प्रणाली का औपचारिक क्रियान्वयन शुरू कर दिया गया है। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने एनआईसी कक्ष से पहली डिजिटल फाइल प्रेषित कर इस नई व्यवस्था की आधिकारिक शुरुआत की।

अब फाइलें होंगी पूरी तरह डिजिटल और ट्रैक करने योग्य
कलेक्टर कुन्दन कुमार ने बताया कि ई-ऑफिस प्रणाली से अब सरकारी कार्यों और फाइलों की प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल हो जाएगी। इससे न केवल फाइलों के गुम होने जैसी शिकायतें समाप्त होंगी, बल्कि हर दस्तावेज़ का रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा।

उन्होंने कहा,“ई-ऑफिस से पारदर्शिता, समय की बचत और फाइलों का त्वरित निपटारा संभव होगा। यह शासन की मंशा के अनुरूप एक डिजिटल और सुगम शासन प्रणाली की दिशा में अहम कदम है।”

कार्यालय प्रमुखों को मिले निर्देश

कलेक्टर ने सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित किया है कि वे ई-ऑफिस का नियमित और प्रभावी संचालन सुनिश्चित करें, ताकि इस डिजिटल परिवर्तन का वास्तविक लाभ आम नागरिकों तक पहुँच सके।ई-ऑफिस प्रणाली के लागू होने से मुंगेली जिला भी अब उन जिलों की सूची में शामिल हो गया है जो ई-गवर्नेंस को अपनाकर प्रशासनिक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, दक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित कर रहे हैं। अब देखना होगा कि यह तकनीकी बदलाव जमीनी स्तर पर प्रशासन में कितना सुधार लाता है।

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home