CG News : रायगढ़: सरकारी राशन की हेराफेरी, 11.93 लाख का गबन उजागर
CG News : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में सरकारी राशन वितरण में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। खड़गांव राशन दुकान, जिसे रामेश्वरी स्व सहायता समूह संचालित करता है, वहां 11.93 लाख रुपए मूल्य का राशन गबन किया गया।
फिंगर प्रिंट लिया, राशन नहीं बांटा
जांच में सामने आया कि समूह की अध्यक्ष रामेश्वरी कंवर और सचिव उमा बाई ने जनवरी से मार्च के बीच ई-पॉस मशीन से फिंगरप्रिंट लेकर राशन नहीं बांटा। चावल, शक्कर, नमक और चना हितग्राहियों को नहीं दिया गया।
250 से ज्यादा राशनकार्डधारियों ने की पुष्टि
करीब 250 से अधिक हितग्राहियों ने इस गड़बड़ी की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्हें महीनों से राशन नहीं मिला। इसके बाद खाद्य विभाग ने संबंधित समूह से जवाब तलब किया, लेकिन कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला।
पुलिस में शिकायत, जांच शुरू
खाद्य निरीक्षक की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी और गबन का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रशासन अब राशन वितरण प्रणाली की कड़ाई से जांच की बात कह रहा है।