CG News : स्कूल में शिक्षक नहीं बता सके मुख्यमंत्री का नाम, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

CG News : स्कूल में शिक्षक नहीं बता सके मुख्यमंत्री का नाम, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

CG News : स्कूल में शिक्षक नहीं बता सके मुख्यमंत्री का नाम, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

CG News : यह वीडियो किसी फिल्म का नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले की शिक्षा व्यवस्था की वास्तविक तस्वीर है। कुसमी ब्लॉक के घोड़ासोत प्राथमिक स्कूल में शिक्षक न सामान्य ज्ञान बता सके, न अंग्रेजी के सामान्य शब्दों की स्पेलिंग

मुख्यमंत्री और कलेक्टर का नाम तक नहीं पता

वीडियो में देखा गया कि स्कूल के हेडमास्टर और अन्य शिक्षक राज्य के मुख्यमंत्री, कलेक्टर और DEO का नाम तक नहीं बता सके। यही नहीं, वे “Eleven”, “Eighteen”, “Nineteen” जैसे अंग्रेजी शब्द भी ठीक से नहीं लिख पाए।

इस स्कूल में तीन शिक्षक कार्यरत हैं और लगभग 60 बच्चे पढ़ते हैं। लेकिन शिक्षकों की जानकारी का स्तर गंभीर चिंता का विषय है। हेडमास्टर का बयान कि “किताब से पढ़ाकर जीके पढ़ा देंगे”, शिक्षा के प्रति लापरवाही को उजागर करता है।

शिक्षा विभाग की चुप्पी पर भी उठे सवाल

वीडियो वायरल होने के बावजूद शिक्षा विभाग की कार्रवाई या बयान बेहद सीमित रहा है। यह मामला न केवल बलरामपुर, बल्कि प्रदेश की प्राथमिक शिक्षा प्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।

 

Related Post