CG News :इंजेक्शन लगाने का बाद युवक की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

CG News :इंजेक्शन लगाने का बाद युवक की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

CG News :इंजेक्शन लगाने का बाद युवक की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

CG News :छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक बार फिर डॉक्टरों की लापरवाही का मामला सामने आया है, जिला अस्पताल में भर्ती युवक की मौत के बाद ,परिजनों ने आरोप लगाया है कि, बेटे की हालत स्थिर थी ,लेकिन सुबह इंजेक्शन देने के बाद उसकी तबियत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई, मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया और थाने में एफआईआर दर्ज करने की बात कही |

जानकारी के मुताबिक

सिद्धार्थ नगर में रहने वाले प्रभाष सूर्या ने मंगलवार दोपहर चूहे मरने की दावा खा ली थी, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया ,जहां इलाज के बाद उसकी हालत स्थिर थी ,लेकिन सुबह इंजेक्शन देने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई, बेटे की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया और जमकर हंगामा किया |

डॉक्टरों का बयान

अस्पताल प्रबंधन ने इस मामले में डॉक्टरों से पूछताछ की तो पता चला कि,उन्होंने मरीज को मात्र गैस न बनने की इंजेक्शन दी थी |
वहीं जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा है कि , परिजनों ने स्टाफ के साथ बदतमीजी की थी, जिस वजह से स्टाफ ने काम करना भी बंद कर दिया है, इससे अन्य मरीजों को समस्या हो रही है , वे जल्द हीं इस मामले की जांच करेंगे और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई करेंगें |

Related Post

panel21.com - panel21 Resources and Information.