CG News: दुर्ग में पति-पत्नी समेत दो बच्चों की संदिग्ध मौत, घर से मिला सुसाइड नोट

CG News: दुर्ग में पति-पत्नी समेत दो बच्चों की संदिग्ध मौत, घर से मिला सुसाइड नोट

CG News: दुर्ग में पति-पत्नी समेत दो बच्चों की संदिग्ध मौत, घर से मिला सुसाइड नोट

CG News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। आर्यनगर इलाके स्थित घर में पति-पत्नी के शव फांसी के फंदे से लटके मिले, जबकि दोनों बच्चों की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई।

बच्चों को जहर देने की आशंका

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि पारिवारिक तनाव के चलते दंपती ने पहले दोनों बच्चों को जहर दिया और बाद में खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। हालांकि पुलिस ने अभी तक मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

मौके से मिला सुसाइड नोट

मृतकों की पहचान गोविंद साहू (45), पत्नी चंचल साहू (40), बेटी दृष्णा (13) और बेटे यशांत साहू (10) के रूप में हुई है। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है। फिलहाल नोट में क्या लिखा है, इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

पति-पत्नी के बीच होता था विवाद

जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी के बीच पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। पुलिस शुरुआती जांच में इसी एंगल को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।

सभी पहलुओं से जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही डीआईजी विजय अग्रवाल समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या समेत सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें : CG News: रायपुर में नशे के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, गांजा तस्कर रवि साहू की करोड़ों की संपत्ति जब्त

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *