CG News: 8 साल का इंतजार खत्म: CM साय आज करेंगे कचना ओवरब्रिज का लोकार्पण

CG News: 8 साल का इंतजार खत्म: CM साय आज करेंगे कचना ओवरब्रिज का लोकार्पण

CG News: 8 साल का इंतजार खत्म: CM साय आज करेंगे कचना ओवरब्रिज का लोकार्पण

CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज नवा रायपुर को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। सीएम साय शाम 6 बजे 35 करोड़ रुपए की लागत से बने कचना ओवरब्रिज का लोकार्पण करेंगे। इस ओवरब्रिज का इंतजार रायपुर की जनता करीब 8 सालों से कर रही थी।

हर 15 मिनट में लगता था जाम

खम्हारडीह-कचना रेलवे फाटक नवा रायपुर का सबसे व्यस्त रेलवे क्रॉसिंग माना जाता है। यहां से हर दिन यात्री ट्रेनों और मालगाड़ियों समेत करीब 120 रेलगाड़ियां गुजरती हैं। लगातार फाटक बंद होने के कारण हर 15 मिनट में लंबा जाम लग जाता था, जिससे हजारों लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती थी।

इन इलाकों के लोगों को मिलेगा राहत

वीआईपी स्टेट, अशोका रतन, कचना हाउसिंग बोर्ड, बाराडेरा, जोरा, चंडीनगर, पार्वती नगर और भावना नगर जैसे इलाकों के लोग इस जाम से सबसे ज्यादा प्रभावित होते थे। ओवरब्रिज शुरू होने के बाद अब लोगों को लंबे ट्रैफिक जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।

35 करोड़ की लागत से बना ब्रिज

करीब 871 मीटर लंबा और 12 मीटर चौड़ा यह ओवरब्रिज 35 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है। ब्रिज खम्हारडीह स्थित सीएससीबी कार्यालय के पास से शुरू होकर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी तक जाएगा। इससे रायपुर और नवा रायपुर के बीच यातायात और भी सुगम हो जाएगा।

आज इन रूट्स पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्ट

कार्यक्रम को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने कुछ मार्गों पर डायवर्जन लागू किया है। अनुपम नगर से कचना जाने वाले वाहनों को श्रीराम नगर ओवरब्रिज और बीएसएनएल ऑफिस वाले रास्ते से भेजा जाएगा। वहीं कचना से खम्हारडीह आने वाले वाहन भी इसी मार्ग का उपयोग करेंगे। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम और पीडब्ल्यूडी मंत्री अरुण साव समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ें : CG News: दुर्ग में पति-पत्नी समेत दो बच्चों की संदिग्ध मौत, घर से मिला सुसाइड नोट

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
CG News: त्योहारों से पहले बढ़ी महंगाई, प्याज-शक्कर के दाम ने बिगाड़ा बजट, अब किलो की जगह पाव में खरीदारी CG News: बस्तर में बदले सियासी समीकरण, राहुल गांधी के दौरे की तैयारी में कांग्रेस, आदिवासी मुद्दों पर बनेगी रिपोर्ट CG News: छत्तीसगढ़ में कोयले की कमी से बिजली संकट का खतरा, HTPS की एक यूनिट बंद, बाकी पर भी मंडराया संकट CG News: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से बढ़ेगी बारिश, बिजली गिरने की चेतावनी CG News: छत्तीसगढ़ में 6 लाख LPG कनेक्शन पर कार्रवाई की तैयारी, 31 अगस्त तक पूरी करनी होगी e-KYC CG News: बिलासपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान एलाइंस एयर की फ्लाइट का पहिया फटा, 60 यात्री सुरक्षित
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home