CG News: BJP की नई राष्ट्रीय टीम में छत्तीसगढ़ का दबदबा, रूप कुमारी चौधरी बनीं महिला मोर्चा अध्यक्ष

CG News: BJP की नई राष्ट्रीय टीम में छत्तीसगढ़ का दबदबा, रूप कुमारी चौधरी बनीं महिला मोर्चा अध्यक्ष

CG News: BJP की नई राष्ट्रीय टीम में छत्तीसगढ़ का दबदबा, रूप कुमारी चौधरी बनीं महिला मोर्चा अध्यक्ष

CG News: भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए 17 अगस्त 2026 को नई टीम का ऐलान कर दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम में कुल 65 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। छत्तीसगढ़ को भी संगठन में अहम प्रतिनिधित्व मिला है। सांसद रूप कुमारी चौधरी को राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि दीपक म्हस्के को राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सांसद रूप कुमारी चौधरी को महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

रूप कुमारी चौधरी को बड़ी जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ से सांसद रूप कुमारी चौधरी को महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने को प्रदेश भाजपा के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। पार्टी के भीतर इसे महिला नेतृत्व को मजबूत करने और संगठन में छत्तीसगढ़ की भूमिका बढ़ाने के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं, दीपक म्हस्के को राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी मिलने से भाजपा की डिजिटल रणनीति में छत्तीसगढ़ की भागीदारी और मजबूत हुई है।

दीपक म्हस्के को राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी मिली है।

कई वरिष्ठ नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

भाजपा की नई टीम में अलग-अलग राज्यों के कई वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। राष्ट्रीय उपाध्यक्षों में वसुंधरा राजे, तीरथ सिंह रावत, राम माधव और बैजयंत जय पांडा जैसे नाम शामिल हैं। वहीं विनोद तावड़े, सुनील बंसल, बिप्लब कुमार देब, स्मृति ईरानी, डॉ. सतीश पूनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी और संजय भाटिया को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

नई टीम में 12 महिलाओं को जगह

नितिन नवीन की नई राष्ट्रीय टीम में 12 महिलाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। वसुंधरा राजे, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन दोशी, डॉ. भारती पवार और डॉ. मधुचंद्र कर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री, जबकि कविता पाटीदार, फांग्नोन कोन्यक और संगीता यादव को राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा रूप कुमारी चौधरी को महिला मोर्चा अध्यक्ष और प्रीति गांधी को सोशल मीडिया सह-संयोजक बनाया गया है।

महिला नेतृत्व और डिजिटल संगठन पर फोकस

भाजपा की नई टीम में महिलाओं और डिजिटल संगठन को खास महत्व दिया गया है। सबसे ज्यादा प्रतिनिधित्व उत्तर प्रदेश की तीन महिलाओं को मिला है, जबकि महाराष्ट्र की दो और अन्य राज्यों की एक-एक महिला को जिम्मेदारी दी गई है। रूप कुमारी चौधरी और दीपक म्हस्के की नियुक्ति से छत्तीसगढ़ भाजपा को राष्ट्रीय संगठन में दो महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिली हैं, जिसे प्रदेश संगठन के लिए अहम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें : CG News: कोरबा में बढ़ा मिनीमाता बांगो जलाशय का जलस्तर, 3005 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, 35 गांवों में मुनादी

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *