CG News: राजधानी रायपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस, राज्यपाल रमेन डेका ने फहराया तिरंगा

CG News: राजधानी रायपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस, राज्यपाल रमेन डेका ने फहराया तिरंगा

CG News: राजधानी रायपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस, राज्यपाल रमेन डेका ने फहराया तिरंगा

CG News: 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया, राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली, इस दौरान उन्होंने परेड का निरीक्षण भी किया, समारोह में मुख्य सचिव विकास शील और पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम उपस्थित रहे.

विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प

राज्यपाल डेका ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, यह दिन नए संकल्प लेने का अवसर है, उन्होंने नागरिकों से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया.

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में राज्यपाल  श्री रमेन डेका ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। इस मौके पर ...

संविधान समानता और लोकतंत्र की आधारशिला

राज्यपाल ने कहा कि, गणतंत्र दिवस भारतीय लोकतंत्र की महान परंपरा और संवैधानिक मूल्यों का प्रतीक है, संविधान सभी नागरिकों को स्वतंत्रता, समानता और न्याय का अधिकार देता है.

महापुरुषों को नमन, त्याग से मिला गणतंत्र

अपने संदेश में राज्यपाल ने महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, डॉ. भीमराव अंबेडकर, शहीद वीर नारायण सिंह और वीर गुंडाधुर को स्मरण किया, उन्होंने कहा कि, बाबा गुरु घासीदास जी का “मनखे-मनखे एक समान” का संदेश संविधान की भावना से जुड़ा है.

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में राज्यपाल  श्री रमेन डेका ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। इस मौके पर ...

2047 तक विकसित राज्य का लक्ष्य

राज्यपाल ने कहा कि, वर्ष 2000 में अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा गठित छत्तीसगढ़ ने 25 वर्षों में तेज विकास किया है, रजत जयंती वर्ष में राज्य को 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ बनाने का संकल्प लिया गया है, जिसके लिए अंजोर विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया गया है.

औद्योगिक निवेश और रोजगार के नए अवसर

राज्यपाल ने बताया कि, नई औद्योगिक नीति से प्रदेश को 7.83 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं, जिससे बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे, राज्यपाल ने कहा कि, राज्य में सेमीकंडक्टर प्लांट, एआई डेटा सेंटर पार्क और आईटी सेक्टर तेजी से विकसित हो रहा है, जिससे भविष्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी.

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में राज्यपाल  श्री रमेन डेका ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। इस मौके पर ...

माओवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई

राज्यपाल डेका ने कहा कि, सुनियोजित रणनीति और पुनर्वास नीति के चलते दो वर्षों में 2500 से अधिक नक्सलियों ने मुख्यधारा में वापसी की है, उन्होंने विश्वास जताया कि, मार्च 2026 तक बस्तर से माओवाद पूरी तरह समाप्त होगा.

किसान, महिला और जनजातीय विकास पर फोकस

उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ में किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है, महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को हर माह 1000 रुपए दिए जा रहे हैं और अब तक 4.93 लाख लखपति दीदी बन चुकी हैं.

शिक्षा और स्वास्थ्य में उल्लेखनीय उपलब्धियां

राज्यपाल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत शिक्षा सुधारों और आयुष्मान भारत योजना की सफलता का उल्लेख किया, प्रदेश की 4106 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त हो चुकी हैं और लाखों लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिली हैं.

परेड, वीरता पुरस्कार और सांस्कृतिक कार्यक्रम

समारोह में विभिन्न केंद्रीय और राज्य बलों ने मार्च पास्ट किया, राज्यपाल ने पुलिस वीरता पदक और विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किए, वीर बच्चों को उनके साहसिक कार्यों के लिए राज्य वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

झांकियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

मुख्य समारोह में परेड, हॉर्स शो, डॉग शो, बैंड डिस्प्ले, सांस्कृतिक कार्यक्रम और शासकीय विभागों की झांकियां प्रस्तुत की गईं, बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, विद्यार्थी और नागरिक कार्यक्रम में शामिल हुए.

यह भी पढ़ें : CG News: 77वां गणतंत्र दिवस: बिलासपुर में CM विष्णुदेव साय ने फहराया तिरंगा, नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ का ऐलान

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home