CG News: छत्तीसगढ़ में 2500 सरकारी बैंक शाखाओं पर ताले, UFBU की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का असर

CG News: छत्तीसगढ़ में 2500 सरकारी बैंक शाखाओं पर ताले, UFBU की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का असर

CG News: छत्तीसगढ़ में 2500 सरकारी बैंक शाखाओं पर ताले, UFBU की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का असर

CG News:  सप्ताह में 5 दिन काम प्रणाली लागू करने की मांग को लेकर देशभर के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी सरकारी बैंक कर्मचारियों की हड़ताल जारी है, इसके चलते प्रदेशभर में बैंकों के शटर गिरे हुए हैं और आम ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

Chhattisgarh Bank Strike: 2500 Banks Affected, 25000 Employees Join

रायपुर में मोतीबाग के पास प्रदर्शन

राजधानी रायपुर में बैंक कर्मचारी मोतीबाग के पास प्रदर्शन कर रहे हैं, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर 27 जनवरी को की गई इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल का असर पूरे प्रदेश में साफ नजर आ रहा है.

करीब 2500 बैंक शाखाएं प्रभावित

हड़ताल के कारण छत्तीसगढ़ में लगभग 2500 सरकारी बैंक शाखाओं का कामकाज ठप है, इसमें करीब 25 हजार बैंक अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन ओवरसीज बैंक सहित 12 सार्वजनिक बैंकों की सेवाएं प्रभावित हुई हैं.

लगातार चौथे दिन बैंकिंग सेवाएं बंद

गौरतलब है कि, पिछले चार दिनों से लगातार बैंकिंग सेवाएं बाधित हैं, 24 जनवरी को दूसरा शनिवार, 25 जनवरी को रविवार और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के कारण बैंक पहले से बंद थे, अब 27 जनवरी को हड़ताल के चलते बैंक से जुड़े अधिकांश काम ठप हो गए हैं, हड़ताल की वजह से ग्राहकों को नकद लेन-देन, चेक क्लियरेंस और अन्य जरूरी बैंकिंग सेवाओं में परेशानी हो सकती है, खासकर व्यापारियों और वरिष्ठ नागरिकों को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

ग्राहकों को पहले ही किया गया था अलर्ट

इस हड़ताल का असर निजी बैंकों पर नहीं पड़ा है, निजी बैंक सामान्य रूप से खुले हैं और यहां बैंकिंग सेवाएं भी जारी हैं, अधिकांश सरकारी बैंकों ने हड़ताल से पहले ही ग्राहकों को अलर्ट जारी किया था, साथ ही नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और ATM जैसे वैकल्पिक माध्यमों के उपयोग की सलाह दी गई थी.

यह भी पढ़ें : CG News: राजधानी रायपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस, राज्यपाल रमेन डेका ने फहराया तिरंगा

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.