CG News: भूपेश बघेल ने संभाली कमान, गुटबाजी के बीच हाईकमान को सौंपी रिपोर्ट

CG News: भूपेश बघेल ने संभाली कमान, गुटबाजी के बीच हाईकमान को सौंपी रिपोर्ट

CG News: भूपेश बघेल ने संभाली कमान, गुटबाजी के बीच हाईकमान को सौंपी रिपोर्ट

CG News: पंजाब कांग्रेस में जारी सियासी खींचतान के बीच पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल को दिल्ली बुलाया गया. पार्टी नेतृत्व ने पंजाब के मौजूदा हालात को लेकर वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की, बैठक के बाद भूपेश बघेल ने बताया कि पंजाब दौरे के दौरान उन्होंने सभी नेताओं से मुलाकात की थी. प्रदेश कांग्रेस कमेटी में बैठकें हुईं और नेताओं से वन टू वन बातचीत भी की गई. इसके बाद पूरी रिपोर्ट संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल को सौंप दी गई है.

चन्नी की नाराजगी पर हुई चर्चा

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद चरणजीत सिंह चन्नी की नाराजगी का मुद्दा भी चर्चा में रहा, बताया जा रहा है कि चन्नी ने भूपेश बघेल से मुलाकात से पहले कुछ शर्तें रखी थीं. इनमें कांग्रेस भवन के बजाय किसी अन्य स्थान पर बैठक करने और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की मौजूदगी नहीं होने की बात शामिल थी, चन्नी की ओर से दो प्रतिनिधियों के माध्यम से बातचीत का प्रस्ताव भी रखा गया था. हालांकि, वह सीधे राहुल गांधी से मुलाकात कर अपनी बात रखना चाहते हैं.

बघेल कर रहे हैं गुटों को साथ लाने की कोशिश

भूपेश बघेल पंजाब दौरे के दौरान कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल सहित कई नेताओं से चर्चा की, बघेल ने यह भी स्पष्ट किया था कि अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ही पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बने रहेंगे. इसके साथ ही चन्नी गुट के नेताओं से संवाद बनाए रखने की कोशिश भी जारी है.

चन्नी गुट से बढ़ाया जा रहा संपर्क

चन्नी खेमे के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद मोहम्मद सदीक का भूपेश बघेल के डिनर कार्यक्रम में शामिल होना भी राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना. इसे दोनों पक्षों के बीच बातचीत की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है, पंजाब कांग्रेस में चल रही अंदरूनी खींचतान को खत्म करना पार्टी नेतृत्व के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है. अब भूपेश बघेल की रिपोर्ट के आधार पर हाईकमान आगे की रणनीति तय कर सकता है.

यह भी पढ़ें : CG News: विकास गर्ग ED की हिरासत में, 940 करोड़ की संपत्ति जब्ती के बाद बढ़ी जांच

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
CG News: त्योहारों से पहले बढ़ी महंगाई, प्याज-शक्कर के दाम ने बिगाड़ा बजट, अब किलो की जगह पाव में खरीदारी CG News: बस्तर में बदले सियासी समीकरण, राहुल गांधी के दौरे की तैयारी में कांग्रेस, आदिवासी मुद्दों पर बनेगी रिपोर्ट CG News: छत्तीसगढ़ में कोयले की कमी से बिजली संकट का खतरा, HTPS की एक यूनिट बंद, बाकी पर भी मंडराया संकट CG News: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से बढ़ेगी बारिश, बिजली गिरने की चेतावनी CG News: छत्तीसगढ़ में 6 लाख LPG कनेक्शन पर कार्रवाई की तैयारी, 31 अगस्त तक पूरी करनी होगी e-KYC CG News: बिलासपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान एलाइंस एयर की फ्लाइट का पहिया फटा, 60 यात्री सुरक्षित
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home