CG News: प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 को मंजूरी, छत्तीसगढ़ में हजारों परिवारों को मिलेगा अपना घर

CG News: प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 को मंजूरी, छत्तीसगढ़ में हजारों परिवारों को मिलेगा अपना घर

CG News: प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 को मंजूरी, छत्तीसगढ़ में हजारों परिवारों को मिलेगा अपना घर

CG News: छत्तीसगढ़ के शहरी क्षेत्रों में गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत प्रदेश में 11,477 नए आवासों के निर्माण को मंजूरी मिल गई है, इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और निम्न आय वर्ग के परिवारों को अपना पक्का घर उपलब्ध कराना है. योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को मकान निर्माण के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी.

चार चरणों में जारी होगी राशि

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत निर्माण राशि एक साथ नहीं दी जाएगी, बल्कि मकान निर्माण की प्रगति के आधार पर चार चरणों में भुगतान किया जाएगा, नींव निर्माण पूरा होने पर पहली किस्त जारी होगी. इसके बाद लिंटल स्तर, छत निर्माण और मकान पूरा होने के बाद अलग-अलग चरणों में राशि उपलब्ध कराई जाएगी, इस प्रक्रिया का उद्देश्य निर्माण कार्य में पारदर्शिता बनाए रखना और मकानों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना है, राज्य सरकार ने समय पर मकान निर्माण पूरा करने वाले हितग्राहियों के लिए मुख्यमंत्री गृह प्रवेश सम्मान योजना भी शुरू की है, इसके तहत जो लाभार्थी 18 महीने के भीतर अपना मकान पूरा कर लेते हैं, उन्हें अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. इसका उद्देश्य लोगों को जल्द से जल्द अपने नए घर में प्रवेश दिलाना है.

मकान निर्माण के लिए तय किए गए मानक

योजना के तहत बनाए जाने वाले मकानों के लिए कुछ जरूरी नियम तय किए गए हैं.
• मकान का कारपेट एरिया 30 से 45 वर्गमीटर के बीच होना चाहिए.
• निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार होना जरूरी है.
• नियमों का पालन नहीं होने पर अगली किस्त रोकी जा सकती है.
• निर्माण की नियमित निगरानी की जाएगी.

किन परिवारों को मिलेगा योजना का लाभ

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 का लाभ उन्हीं परिवारों को मिलेगा जो पात्रता की शर्तें पूरी करेंगे, इसके लिए आवेदक का संबंधित शहरी क्षेत्र का निवासी होना जरूरी है. परिवार के नाम पर देश में कहीं भी पहले से पक्का मकान नहीं होना चाहिए. साथ ही स्वयं की जमीन या वैध पट्टा होना अनिवार्य है, यह योजना मुख्य रूप से EWS और LIG वर्ग के परिवारों के लिए है.

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

योजना का लाभ लेने के लिए आवेदकों को कुछ जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे.
• आधार कार्ड
• आय प्रमाण पत्र
• जमीन या पट्टे से जुड़े दस्तावेज
• बैंक खाते की जानकारी
• अन्य आवश्यक दस्तावेज

हजारों परिवारों का अपना घर का सपना होगा पूरा

11,477 नए आवासों की मंजूरी से छत्तीसगढ़ के शहरी क्षेत्रों में रहने वाले हजारों परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है, यह योजना सिर्फ मकान निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि गरीब परिवारों को सुरक्षित आवास, सम्मानजनक जीवन और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है. आने वाले समय में इससे शहरी क्षेत्रों में आवास सुविधा का विस्तार होगा.

यह भी पढ़ें : CG News: भूपेश बघेल ने संभाली कमान, गुटबाजी के बीच हाईकमान को सौंपी रिपोर्ट

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home