CG News :वृद्ध 7 माह से लगा रही तहसील के चक्कर, प्रशासन नदारद

CG News :वृद्ध 7 माह से लगा रही तहसील के चक्कर, प्रशासन नदारद

CG News :वृद्ध 7 माह से लगा रही तहसील के चक्कर, प्रशासन नदारद

CG News :छत्तीसगढ़ के पिथौरा में प्रशासन की गैर जिम्मेदारी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें एक वृद्ध महिला पिछले 7 महीने से तहसील और आरआई के चक्कर काटते हुए थक गई ,लेकिन उसे न्याय नहीं मिला, आखिर में महिला ने चेतावनी दी  है, कि अगर उसे न्याय नहीं मिला, तो वह अनशन करेगी |

जानकारी के मुताबिक

एक वृद्ध महिला पिछले 7 महीने से कार्यालयों के चक्कर लगा रही है ,लेकिन उसे न्याय नहीं मिल रहा है,दरअसल वृद्ध महिला प्रेमिन बाई डडसेना ने बताया कि, जमीन उसके नाम होने के बावजूद, ऑनलाइन रिकॉर्ड में किसी और का नाम दिखा रहा है , जिसे ठीक करने के लिए महिला ने 7 महीने पहले  एसडीएम कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई  थी, जहां अनुविभागीय अधिकारी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए प्रकरण भी दर्ज किया था और पिथौरा तहसीलदार के पास निराकरण के  लिए फ़ोन भी किया था ,जिसके बाद वो तहसील पहुंची , वहां भी मामले का निराकरण किया गया और आदेश पारित किया गया , लेकिन इसके बाद वो आदेश पत्र लेकर पटवारी के पास गई , तो पटवारी ने आदेश को गलत बताया|

इसके बाद महिला पुन: तहसील में जाकर फरियाद बताई तो, लिपिक ने कहा कि आदेश गलत है और कहा कि तहसीलदार हीं सही आदेश पारित करेंगें |

 सिस्टम के आगे हार

इस तरह पिछले 7 महीने से तहसील और पटवारी के चक्कर लगा कर थक चुकी महिला ने कहा है कि ,वह मानसिक रूप से और सिस्टम की कार्यप्रणाली के आगे हार चुकी है, इसलिए  अब अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वह 11 सितम्बर से  तहसील कार्यालय के सामने आमरण अनशन करेगी |

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home