CG News : झारखंड शराब घोटाले में छत्तीसगढ़ से गिरफ्तारी, सिद्धार्थ सिंघानिया रायपुर से गिरफ्तार

CG News : झारखंड शराब घोटाले में छत्तीसगढ़ से गिरफ्तारी, सिद्धार्थ सिंघानिया रायपुर से गिरफ्तार

CG News : झारखंड शराब घोटाले में छत्तीसगढ़ से गिरफ्तारी, सिद्धार्थ सिंघानिया रायपुर से गिरफ्तार

CG News : झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच अब छत्तीसगढ़ तक पहुंच चुकी है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) झारखंड ने रायपुर के लाभांडी स्थित सोसाइटी से कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया को गिरफ्तार किया है। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर रांची ले जाया जाएगा।

सिद्धार्थ सिंघानिया इस पूरे शराब सिंडिकेट का मध्यस्थ (बिचौलिया) बताया जा रहा है। ईडी को मिली उसकी डायरी से घोटाले के नेटवर्क, लेन-देन और साजिश से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं।
ACB की छापेमारी में बड़ा खुलासा

ACB की जांच में अब तक यह सामने आया है कि इस घोटाले से झारखंड सरकार को 38 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। छत्तीसगढ़ के कई बड़े कारोबारी भी इस मामले में सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल बताए जा रहे हैं। जिनमें सरोज लोहिया, बच्चा लोहिया, अतीमा खन्ना (रायपुर), मनीष जैन और राजीव द्विवेदी (भोपाल), अजीत जयसिंह राव, अमित प्रभाकर सोलंकी और सुनील कुंभकर (पुणे) शामिल हैं। इन सभी को जांच एजेंसियों ने नोटिस जारी किया है, लेकिन अभी तक कोई हाज़िर नहीं हुआ है।
जांच में सामने आया है कि प्लेसमेंट एजेंसियों के चयन में निविदा शर्तों के साथ भारी गड़बड़ी की गई। ठेके सुमित फैसिलिटीज, इगल हंटर सॉल्यूसंश और एटूजेड इंफ्रा को मिले, जिन्होंने सिद्धार्थ सिंघानिया को मैनपावर सप्लाई का काम सौंपा। सिंघानिया ने नए कर्मचारियों की जगह पुराने ठेकेदारों के अधीन कार्यरत कर्मियों को ही दोबारा नियुक्त कर फर्जीवाड़ा किया।

अब तक गिरफ्तार ये पांच लोग:
• विनय कुमार चौबे (पूर्व प्रमुख सचिव)
• गजेंद्र सिंह (पूर्व संयुक्त आयुक्त)
• सुधीर कुमार दास (महाप्रबंधक, वित्त)
• सुधीर कुमार (पूर्व महाप्रबंधक, वित्त सह अभियान)
• नीरज कुमार सिंह (मार्शन एजेंसी प्रतिनिधि)

Related Post

Latest News
CG News: त्योहारों से पहले बढ़ी महंगाई, प्याज-शक्कर के दाम ने बिगाड़ा बजट, अब किलो की जगह पाव में खरीदारी CG News: बस्तर में बदले सियासी समीकरण, राहुल गांधी के दौरे की तैयारी में कांग्रेस, आदिवासी मुद्दों पर बनेगी रिपोर्ट CG News: छत्तीसगढ़ में कोयले की कमी से बिजली संकट का खतरा, HTPS की एक यूनिट बंद, बाकी पर भी मंडराया संकट CG News: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से बढ़ेगी बारिश, बिजली गिरने की चेतावनी CG News: छत्तीसगढ़ में 6 लाख LPG कनेक्शन पर कार्रवाई की तैयारी, 31 अगस्त तक पूरी करनी होगी e-KYC CG News: बिलासपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान एलाइंस एयर की फ्लाइट का पहिया फटा, 60 यात्री सुरक्षित
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home