CG News: रायपुर में 29 से 31 जनवरी तक राज्य स्तरीय रोजगार मेला, 15 हजार से ज्यादा पदों पर सीधी भर्ती

CG News: रायपुर में 29 से 31 जनवरी तक राज्य स्तरीय रोजगार मेला, 15 हजार से ज्यादा पदों पर सीधी भर्ती

CG News: रायपुर में 29 से 31 जनवरी तक राज्य स्तरीय रोजगार मेला, 15 हजार से ज्यादा पदों पर सीधी भर्ती

CG News: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर सामने आया है, राजधानी रायपुर में 29 जनवरी से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 15 हजार से अधिक रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी.

पहली बार एडमिट कार्ड से मिलेगा प्रवेश

प्रदेश में पहली बार रोजगार मेले में प्रतियोगी परीक्षा की तर्ज पर एडमिट कार्ड के माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा, बिना प्रवेश पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को मेला परिसर में प्रवेश नहीं मिलेगा, इस बार रोजगार मेला पूरी तरह डिजिटल, व्यवस्थित और पारदर्शी होगा, केवल वही अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने ऑनलाइन पंजीकरण किया है, इससे भीड़ और अव्यवस्था की समस्या खत्म होगी.

CG Job News: 15 हजार से अधिक नौकरियों का मौका, इस जिले में 29-31 जनवरी को राज्य  स्तरीय रोजगार मेला

इंटरव्यू की पूरी जानकारी एडमिट कार्ड में

रोजगार विभाग के अनुसार, ई-रोजगार पोर्टल या मोबाइल एप पर अभ्यर्थी जब अपनी योग्यता और पसंदीदा कंपनी का चयन करेंगे, तो उन्हें यह जानकारी मिल जाएगी कि, उनका इंटरव्यू किस दिन, किस समय और किस कक्ष में होगा, इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 45 से ज्यादा प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा लेंगी, कंपनियां मौके पर ही साक्षात्कार लेकर योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी.

56 हजार से ज्यादा युवाओं ने कराया पंजीकरण

रोजगार मेले को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, 20 जनवरी तक कुल 56,608 युवाओं ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है, जिलावार पंजीकरण में बिलासपुर (5,211) पहले, दुर्ग (4,142) दूसरे और रायपुर (4,092) तीसरे स्थान पर रहा, रोजगार मेला शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय (GEC), सेजबहार, रायपुर में आयोजित होगा, मेला सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक चलेगा.

जिलावार आयोजन की व्यवस्था

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जिलावार तिथियां तय की गई हैं,
29 जनवरी
रायपुर, बलौदाबाजार, महासमुंद, धमतरी, सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर, गरियाबंद, कोरिया, एमसीबी और सक्ती
30 जनवरी
दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव, बेमेतरा, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर, जांजगीर-चांपा, मुंगेली और सारंगढ़-बिलाईगढ़
31 जनवरी
बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कांकेर, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, कोंडागांव और नारायणपुर

एडमिट कार्ड डाउनलोड करना अनिवार्य

रोजगार विभाग ने स्पष्ट किया है कि, बिना एडमिट कार्ड किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा, इसलिए अभ्यर्थियों को समय रहते ई-रोजगार पोर्टल से प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़ें : CG News: एकदिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे शिवराज सिंह चौहान, डोंगरगढ़ में समाधि स्मारक महोत्सव में होंगे शामिल

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.