Delhi News: UGC के नए नियमों पर देशभर में बवाल, जनरल कैटेगरी के छात्रों का विरोध तेज

Delhi News: UGC के नए नियमों पर देशभर में बवाल, जनरल कैटेगरी के छात्रों का विरोध तेज

Delhi News: UGC के नए नियमों पर देशभर में बवाल, जनरल कैटेगरी के छात्रों का विरोध तेज

Delhi News:देशभर में यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमिशन (UGC) के नए नियमों को लेकर जनरल कैटेगरी के छात्र और सवर्ण समाज के लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, राजधानी नई दिल्ली में UGC मुख्यालय के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, प्रदर्शनकारियों को परिसर में प्रवेश से रोकने के लिए भारी संख्या में बैरिकेडिंग की गई है.

UGC Equity Rules Protest: जनरल कैटेगरी छात्रों का दिल्ली में घेराव, BJP तक  विरोध

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश के लखनऊ, रायबरेली, वाराणसी, मेरठ, प्रयागराज और सीतापुर में छात्रों, युवाओं और विभिन्न संगठनों ने सड़कों पर उतरकर विरोध जताया, रायबरेली में भाजपा किसान नेता रमेश बहादुर सिंह और गौरक्षा दल अध्यक्ष महेंद्र पांडेय ने सवर्ण सांसदों को चूड़ियां भेजकर नाराजगी जाहिर की.

बरेली में सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा

UGC के नए नियमों के विरोध में उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, इस कदम के बाद मामला और अधिक चर्चा में आ गया है, प्रसिद्ध कवि और वक्ता कुमार विश्वास ने भी UGC के नए नियमों पर सोशल मीडिया के जरिए तंज कसा, उनकी पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर बहस और तेज हो गई.

यूजीसी के नए नियमों पर विवाद तेज, सवर्ण समाज आज करेगा दिल्ली में यूजीसी  कार्यालय का घेराव | new UGC rules Controversy intensifies, upper caste  community to surround UGC office in Delhi

UGC के नए नियम क्या हैं?

UGC ने 13 जनवरी को नए नियम जारी किए, जिनका नाम है, “प्रमोशन ऑफ इक्विटी इन हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशन रेगुलेशन्स, 2026”,
इन नियमों के तहत कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में जातिगत भेदभाव रोकने के लिए विशेष समितियां, हेल्पलाइन और मॉनिटरिंग टीमें गठित करने के निर्देश दिए गए हैं.

SC, ST और OBC छात्रों पर विशेष फोकस

UGC के अनुसार, ये समितियां विशेष रूप से SC, ST और OBC वर्ग के छात्रों की शिकायतों की निगरानी करेंगी, सरकार का कहना है कि, इससे उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होगी, जनरल कैटेगरी के छात्रों और संगठनों का आरोप है कि, नए नियम उन्हें “स्वाभाविक अपराधी” की तरह पेश करते हैं, उनका कहना है कि, इससे कॉलेज और विश्वविद्यालय परिसरों में उनके खिलाफ भेदभाव बढ़ सकता है और शैक्षणिक माहौल बिगड़ सकता है.

आंदोलन और तेज करने की चेतावनी

फिलहाल UGC की ओर से नियमों में किसी बदलाव का संकेत नहीं दिया गया है, वहीं, विरोध कर रहे छात्र संगठनों ने आंदोलन और तेज करने की चेतावनी दी है, आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर राजनीति और शिक्षा जगत दोनों में हलचल बढ़ने की संभावना है.

यह भी पढ़ें : CG News: रायपुर में 29 से 31 जनवरी तक राज्य स्तरीय रोजगार मेला, 15 हजार से ज्यादा पदों पर सीधी भर्ती

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *