CG News: छत्तीसगढ़ में राशन दुकानों से केरोसिन वितरण शुरू, अप्रैल में मिलेगा कोटा

CG News: छत्तीसगढ़ में राशन दुकानों से केरोसिन वितरण शुरू, अप्रैल में मिलेगा कोटा

CG News: छत्तीसगढ़ में राशन दुकानों से केरोसिन वितरण शुरू, अप्रैल में मिलेगा कोटा

CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने तेल संकट से निपटने के लिए अप्रैल माह में राशन दुकानों से केरोसिन वितरण शुरू करने का निर्णय लिया है। यह सुविधा अंत्योदय और प्राथमिकता श्रेणी के राशन कार्डधारियों को दी जाएगी।

कितना मिलेगा केरोसिन

शहरी क्षेत्रों में प्रति राशन कार्ड अधिकतम 1 लीटर और ग्रामीण क्षेत्रों में 2 लीटर तक केरोसिन उपलब्ध कराया जाएगा। इसका उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को राहत देना है, खाद्य विभाग ने अप्रैल-जून तिमाही के लिए 528 किलोलीटर केरोसिन का कोटा जारी किया है। इसे राशन दुकानों के माध्यम से निर्धारित हितग्राहियों तक पहुंचाया जाएगा।

वितरण पर सख्त निगरानी

राज्य सरकार ने सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि केरोसिन वितरण की पूरी प्रक्रिया पर निगरानी रखी जाए और समय पर हितग्राहियों को आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, जिन दुकानों में केरोसिन की मांग कम है, वहां से स्टॉक को जरूरत वाली दुकानों में पुनः वितरित किया जाएगा ताकि किसी भी क्षेत्र में कमी न हो।

एलपीजी गैस और बढ़ती मांग

हालांकि सरकार एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता का दावा कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर गैस की कमी की शिकायतें सामने आ रही हैं। इसी कारण केरोसिन वितरण को फिर से शुरू किया गया है, प्रदेश में बिलासपुर को 36 किलोलीटर, जबकि बस्तर, रायपुर, दुर्ग, कोरबा सहित कई जिलों को 24-24 किलोलीटर और अन्य जिलों को 12-12 किलोलीटर केरोसिन आवंटित किया गया है, अप्रैल माह का पूरा कोटा 30 अप्रैल तक उठाना अनिवार्य किया गया है। इसके साथ ही ऑयल कंपनियों को भी रिपोर्ट जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठन विवाद, रायपुर वार्ड अध्यक्षों की सूची रद्द, PCC ने दिखाया सख्त रुख

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home