CG News: जहरीले पानी से शिवनाथ नदी प्रदूषित, ग्रामीणों में आक्रोश

CG News: जहरीले पानी से शिवनाथ नदी प्रदूषित, ग्रामीणों में आक्रोश

CG News: जहरीले पानी से शिवनाथ नदी प्रदूषित, ग्रामीणों में आक्रोश

CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर संभाग के मुंगेली क्षेत्र में स्थित भाटिया वाइन फैक्ट्री एक बार फिर विवादों में आ गई है। आरोप है कि फैक्ट्री से निकलने वाला जहरीला अपशिष्ट (स्पिरिट) सीधे शिवनाथ नदी में छोड़ा जा रहा है, जिससे पर्यावरण और जनजीवन पर गंभीर असर पड़ रहा है।

हजारों मछलियों की मौत

ग्रामीणों का कहना है कि फैक्ट्री के दूषित पानी के कारण नदी में हजारों मछलियां मर चुकी हैं। इसका असर केवल जलीय जीवन तक सीमित नहीं है, बल्कि पशु-पक्षी और मवेशी भी प्रभावित हो रहे हैं, स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र का पानी अब पीने योग्य नहीं रह गया है। दूषित जल के कारण गांवों में बीमारियां फैलने लगी हैं, जिससे लोगों का जीवन मुश्किल हो गया है।

हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद जारी संचालन

इस मामले में हाई कोर्ट पहले ही संज्ञान ले चुका है और फैक्ट्री को बंद करने के निर्देश भी दिए जा चुके हैं। इसके बावजूद फैक्ट्री का संचालन जारी रहने से प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

ग्रामीणों में भारी नाराजगी

धूमा, भाटापारा, झिरिया समेत आसपास के कई गांवों के लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बदबू, प्रदूषण और खराब पानी ने उनका जीना दूभर कर दिया है। उन्होंने प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

जांच और कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने पर्यावरण विभाग और जिला प्रशासन से इस मामले में तत्काल जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि नदी और क्षेत्र के पर्यावरण को बचाया जा सके, यह मामला न केवल पर्यावरण संरक्षण से जुड़ा है, बल्कि हजारों लोगों के स्वास्थ्य और आजीविका पर भी सीधा प्रभाव डाल रहा है।

यह भी पढ़ें : CG News: बस्तर में 18-19 मई को मध्य क्षेत्रीय परिषद की अहम बैठक, तैयारियों में जुटी सरकार

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home