CG News: बस्तर में 18-19 मई को मध्य क्षेत्रीय परिषद की अहम बैठक, तैयारियों में जुटी सरकार

CG News: बस्तर में 18-19 मई को मध्य क्षेत्रीय परिषद की अहम बैठक, तैयारियों में जुटी सरकार

CG News: बस्तर में 18-19 मई को मध्य क्षेत्रीय परिषद की अहम बैठक, तैयारियों में जुटी सरकार

CG News: छत्तीसगढ़ के बस्तर में 18 और 19 मई को मध्य क्षेत्रीय परिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होने जा रही है। इस हाई-लेवल बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे।

कई राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

इस बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल होंगे।

मंत्रालय में तैयारियों को लेकर बैठक

बैठक की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंत्रालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक ले रहे हैं। इस दौरान डिप्टी सीएम विजय शर्मा और गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं। बैठक में प्रशासनिक व्यवस्था, सुरक्षा, विभागीय समन्वय और विकास कार्यों की समीक्षा की जा रही है। साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा सकते हैं।

बस्तर में पहली बार इतना बड़ा आयोजन

नक्सल प्रभाव में कमी आने के बाद बस्तर में इस स्तर का बड़ा आयोजन पहली बार हो रहा है, जिससे क्षेत्र की बदलती तस्वीर और बेहतर होती सुरक्षा व्यवस्था का संकेत मिलता है।

इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

मध्य क्षेत्रीय परिषद की इस बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने की संभावना है, जैसे
• अंतर-राज्यीय समन्वय
• कानून व्यवस्था और सुरक्षा
• स्वास्थ्य और शिक्षा
• विकास योजनाएं
• रोजगार के अवसर
बताया जा रहा है कि परिषद की पिछली बैठक वाराणसी में आयोजित हुई थी, और इस बार बस्तर में होने वाला यह आयोजन क्षेत्रीय विकास और सहयोग की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें : CG News: लाखासार गौधाम में अव्यवस्थाओं पर हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home