CG News: रायपुर में ‘AI सक्षम शिक्षक अभियान’ की शुरुआत, Google for Education के साथ हुआ LOI

CG News: रायपुर में ‘AI सक्षम शिक्षक अभियान’ की शुरुआत, Google for Education के साथ हुआ LOI

CG News: रायपुर में ‘AI सक्षम शिक्षक अभियान’ की शुरुआत, Google for Education के साथ हुआ LOI

CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। ‘AI सक्षम शिक्षक अभियान’ के तहत Google for Education और जिला प्रशासन रायपुर के बीच लेटर ऑफ इंटेंट (LOI) पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण

इस पहल का उद्देश्य शिक्षकों को केवल AI उपयोगकर्ता नहीं, बल्कि AI मास्टर ट्रेनर के रूप में तैयार करना है। ये प्रशिक्षित शिक्षक आगे अन्य शिक्षकों और विद्यार्थियों को भी आधुनिक तकनीक से जोड़ेंगे।

Google विशेषज्ञों ने दी जानकारी

तकनीकी सत्र में Google India के पब्लिक पॉलिसी हेड राजेश रंजन और Google for Education India के हेड संजय जैन ने AI टूल्स, उनके उपयोग, डेटा सुरक्षा, एथिक्स और कंटेंट निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।

AI को बताया गया सहयोगी तकनीक

विशेषज्ञों ने स्पष्ट किया कि AI शिक्षकों का विकल्प नहीं, बल्कि एक सहयोगी उपकरण है, जो शिक्षा को अधिक प्रभावी और आसान बनाता है।

अधिकारियों ने बताया बड़ा बदलाव

कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, नगर निगम आयुक्त विश्वदीप और जिला पंचायत CEO बिश्वरंजन ने इस पहल को शिक्षा में नवाचार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि इससे विद्यार्थी भविष्य की चुनौतियों के लिए अधिक तैयार होंगे और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार आएगा।

मुख्यमंत्री ने की सराहना

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस पहल को छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था के लिए ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि AI आधारित शिक्षा से पढ़ाई आसान होगी और छात्रों के परिणामों में सुधार आएगा।

यह भी पढ़ें : CG News: कोल इंडिया लिमिटेड ने ठेका श्रमिकों की मजदूरी बढ़ाई, नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
CG News: त्योहारों से पहले बढ़ी महंगाई, प्याज-शक्कर के दाम ने बिगाड़ा बजट, अब किलो की जगह पाव में खरीदारी CG News: बस्तर में बदले सियासी समीकरण, राहुल गांधी के दौरे की तैयारी में कांग्रेस, आदिवासी मुद्दों पर बनेगी रिपोर्ट CG News: छत्तीसगढ़ में कोयले की कमी से बिजली संकट का खतरा, HTPS की एक यूनिट बंद, बाकी पर भी मंडराया संकट CG News: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से बढ़ेगी बारिश, बिजली गिरने की चेतावनी CG News: छत्तीसगढ़ में 6 लाख LPG कनेक्शन पर कार्रवाई की तैयारी, 31 अगस्त तक पूरी करनी होगी e-KYC CG News: बिलासपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान एलाइंस एयर की फ्लाइट का पहिया फटा, 60 यात्री सुरक्षित
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home