CG News: रायपुर में 60 हजार LPG कनेक्शन ब्लॉक, ई-केवाईसी नहीं कराने पर लगा ब्रेक
CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एलपीजी गैस उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं. ई-केवाईसी (e-KYC) न कराने के कारण करीब 60 हजार गैस कनेक्शन ब्लॉक कर दिए गए हैं. प्रभावित होने वालों में आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ कई अधिकारी और राजनेता भी शामिल हैं, जो अब सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग नहीं कर पा रहे हैं.
‘एक आधार पर एक ही गैस कनेक्शन‘ का नियम सख्त
गैस कंपनियों ने फर्जीवाड़े और दोहरे कनेक्शनों पर रोक लगाने के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य की है. नए नियमों के तहत एक आधार कार्ड पर केवल एक ही गैस कनेक्शन मान्य होगा. जिन लोगों के नाम पर एक से अधिक कनेक्शन दर्ज थे, उनके अतिरिक्त कनेक्शनों को कंपनियों द्वारा अस्थायी रूप से रोक दिया गया है.
एजेंसियों के चक्कर काट रहे उपभोक्ता
कनेक्शन ब्लॉक होने के कारण उपभोक्ता मोबाइल ऐप या ऑनलाइन माध्यमों से एलपीजी सिलेंडर बुक नहीं कर पा रहे हैं. इसके चलते बड़ी संख्या में लोग रोजाना एलपीजी एजेंसियों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं. एजेंसियों का कहना है कि सत्यापन प्रक्रिया पूरी होते ही सेवा तुरंत बहाल कर दी जाएगी.
घर बैठे मोबाइल ऐप से ऐसे करें ई-केवाईसी
राहत की बात यह है कि उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी कराने के लिए गैस एजेंसी के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं है. संबंधित गैस कंपनी (जैसे HP, Indane या Bharatgas) के आधिकारिक मोबाइल ऐप के जरिए आधार सत्यापन (Aadhaar Verification) घर बैठे पूरा किया जा सकता है. प्रक्रिया पूरी होते ही ब्लॉक कनेक्शन को दोबारा चालू कर दिया जाएगा.
One thought on “CG News: रायपुर में 60 हजार LPG कनेक्शन ब्लॉक, ई-केवाईसी नहीं कराने पर लगा ब्रेक”