CG News: कोल इंडिया लिमिटेड ने ठेका श्रमिकों की मजदूरी बढ़ाई, नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू

CG News: कोल इंडिया लिमिटेड ने ठेका श्रमिकों की मजदूरी बढ़ाई, नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू

CG News: कोल इंडिया लिमिटेड ने ठेका श्रमिकों की मजदूरी बढ़ाई, नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू

CG News: कोल इंडिया लिमिटेड ने खनन कार्य में लगे ठेका श्रमिकों के लिए मजदूरी दरों में बढ़ोतरी की है। यह आदेश कंपनी के श्रम एवं औद्योगिक संबंध विभाग द्वारा 7 अप्रैल 2026 को जारी किया गया। नई दरें 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होकर 30 सितंबर 2026 तक लागू रहेंगी।

महंगाई भत्ते के आधार पर बढ़ोतरी

कंपनी ने स्पष्ट किया है कि यह संशोधन परिवर्तनीय महंगाई भत्ते (VDA) में वृद्धि और औसत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर किया गया है। यह निर्णय संयुक्त समिति (9 अगस्त 2023) की सिफारिशों के अनुरूप लिया गया है।

श्रमिकों की नई दैनिक मजदूरी दरें

नई दरों के अनुसार अकुशल श्रमिकों को ₹1320 प्रतिदिन, अर्ध-कुशल को ₹1354, कुशल श्रमिकों को ₹1387 और उच्च कुशल श्रमिकों को ₹1421 प्रतिदिन मजदूरी मिलेगी। इसमें मूल वेतन के साथ VDA शामिल है।

हजारों श्रमिकों को मिलेगा लाभ

इस फैसले से कोल इंडिया और उसकी सहायक कंपनी SECL सहित अन्य इकाइयों में कार्यरत हजारों ठेका श्रमिकों की आय में वृद्धि होगी। बढ़ती महंगाई के बीच यह निर्णय श्रमिकों के लिए राहत लेकर आया है।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में आयुष्मान भारत योजना पर सख्ती, 59 अस्पतालों पर कार्रवाई

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
CG News: त्योहारों से पहले बढ़ी महंगाई, प्याज-शक्कर के दाम ने बिगाड़ा बजट, अब किलो की जगह पाव में खरीदारी CG News: बस्तर में बदले सियासी समीकरण, राहुल गांधी के दौरे की तैयारी में कांग्रेस, आदिवासी मुद्दों पर बनेगी रिपोर्ट CG News: छत्तीसगढ़ में कोयले की कमी से बिजली संकट का खतरा, HTPS की एक यूनिट बंद, बाकी पर भी मंडराया संकट CG News: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से बढ़ेगी बारिश, बिजली गिरने की चेतावनी CG News: छत्तीसगढ़ में 6 लाख LPG कनेक्शन पर कार्रवाई की तैयारी, 31 अगस्त तक पूरी करनी होगी e-KYC CG News: बिलासपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान एलाइंस एयर की फ्लाइट का पहिया फटा, 60 यात्री सुरक्षित
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home