CG News : ACB की बड़ी कार्रवाई: सरगुजा में लेखापाल और सूरजपुर में पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

CG News : सरगुजा जिले के उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में कार्यरत कर्मचारी अंशू मिंज का बिल पास करने के एवज में 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई थी।
लेखापाल नंद कुमार पैकरा और बाबू कौशलेंद्र पांडेय पर आरोप है कि उन्होंने बिल पास करने के लिए पैसे की मांग की थी।

शिकायत मिलने पर ACB सरगुजा के टीआई शरद सिंह की टीम ने गुरुवार को जाल बिछाया और जैसे ही रिश्वत की रकम सौंपी गई, टीम ने दोनों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

सूरजपुर में 20 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

इसी प्रकार सूरजपुर जिले के हल्का नंबर 5 डुमरिया के पटवारी भानु प्रताप सोनी को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है।
पटवारी ने भूमि सीमांकन, नामांतरण और चौहद्दी काटने के एवज में व्यवसायी मनीष जिंदिया से घूस की मांग की थी।

ACB को शिकायत मिलने पर बुधवार दोपहर सूरजपुर में कार्रवाई की गई, जहां भानु प्रताप सोनी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ भी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

Related Post

panel21.com - panel21 Resources and Information.