CG News : ASI को धमकाने वाला निकला ‘फर्ज़ी विधायक भतीजा’, पुलिस ने किया केस दर्ज

CG News : ASI को धमकाने वाला निकला ‘फर्ज़ी विधायक भतीजा’, पुलिस ने किया केस दर्ज

CG News : ASI को धमकाने वाला निकला ‘फर्ज़ी विधायक भतीजा’, पुलिस ने किया केस दर्ज

CG News : अंबिकापुर में एक पिकअप वाहन के खिलाफ चालान कार्रवाई के दौरान खुद को विधायक का भतीजा बताकर ट्रैफिक ASI को धमकाने वाले युवक के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। आरोपी ने ASI को बस्तर ट्रांसफर कराने की धमकी दी थी।

ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक ASI को दी धमकी

जानकारी के अनुसार, ASI हिजनुस कुजूर, जो यातायात शाखा अंबिकापुर में पदस्थ हैं, 30 अप्रैल 2025 को नेशनल हाईवे 130 पर रजपुरी के पास चेकिंग ड्यूटी में तैनात थे। दोपहर करीब 12:30 बजे एक बिना नंबर की सफेद पिकअप को रोका गया, जिसके ड्राइवर के पास जरूरी दस्तावेज नहीं थे। पिकअप के नंबर की जांच में पता चला कि वाहन का फिटनेस और प्रदूषण सर्टिफिकेट फेल है और पूर्व का चालान भी लंबित है।

फोन पर दी बदतमीजी और धमकी

जब चालान काटने की बात की गई तो पिकअप ड्राइवर ने मालिक राजेश अग्रवाल को कॉल किया और ASI से बात कराई। फोन पर राजेश ने कहा,

“जानते नहीं मैं कौन हूं? अंबिकापुर विधायक का भतीजा हूं। चालान मत काटो वरना ट्रांसफर करवा दूंगा।”

कुछ देर बाद युवक स्वयं सफेद कार में मौके पर पहुंचा, और थाना प्रभारी का नाम-मोबाइल नंबर पूछते हुए गाली-गलौज और धमकी देने लगा। उसने कहा, “मैं सीएम तक बात करूंगा, तुम्हें सबक सिखा दूंगा।”

FIR दर्ज, जांच जारी

ASI की शिकायत पर लखनपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS एक्ट की धारा 296, 351(2), 221, 224, MV एक्ट की धारा 179(1) और SC/ST एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

वहीं, विधायक राजेश अग्रवाल के परिजनों ने स्पष्ट किया है कि आरोपी युवक का उनके परिवार से कोई संबंध नहीं है। पुलिस अब युवक की पहचान और उसके झूठे दावे की जांच कर रही है।

Related Post

Latest News
CG News: बिलासपुर के ग्रामीण इलाकों में एक भी आयरन और फ्लोराइड रिमूवल प्लांट नहीं, स्वास्थ्य पर मंडरा रहा गंभीर खतरा CG News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सड़क दुर्घटना में बढ़ाई मुआवजे की राशि, 17.40 लाख से बढ़ाकर 24.39 लाख रुपए करने का दिया आदेश CG News: छत्तीसगढ़ में परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को लेकर चर्चाएं तेज, विधानसभा सीटें 90 से बढ़कर 135 होने की संभावना CG News: दुर्ग के स्टील प्लांट में पिघला लोहा गिरने से ठेकेदार की मौत, 1500 डिग्री तापमान की चपेट में आने से झुलसे CG News: बिलासपुर में गुपचुप खाने के बाद एक ही परिवार के सात सदस्य फूड पॉइजनिंग का शिकार, सिम्स अस्पताल में चल रहा इलाज CG News: छत्तीसगढ़ के 30 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता अटकी, 23 अक्टूबर तक कमियां दूर करने का निर्देश
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home