CG News : छत्तीसगढ़: सूरजपुर में पटवारी 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, ACB ने दबोचा

CG News : छत्तीसगढ़: सूरजपुर में पटवारी 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, ACB ने दबोचा

CG News : छत्तीसगढ़: सूरजपुर में पटवारी 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, ACB ने दबोचा

CG News : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने डुमरिया गांव के पटवारी भानु सोनी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पटवारी जमीन के नामांतरण और सीमांकन के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था।

ACB की सटीक योजना से फंसा रिश्वतखोर
जानकारी के मुताबिक, स्थानीय व्यवसायी की जमीन के दस्तावेज़ों का नामांतरण और सीमांकन पटवारी भानु सोनी के पास अटका हुआ था। बार-बार टालमटोल करने के बाद पटवारी ने काम करने की एवज में ₹20,000 की रिश्वत मांगी। परेशान व्यवसायी ने इसकी शिकायत ACB सूरजपुर टीम से की।

ACB ने पूर्व नियोजित ट्रैप के तहत व्यवसायी को कैश देकर पटवारी के पास भेजा। जैसे ही पैसे पटवारी ने लिए, ACB की टीम ने मौके पर दबिश देकर उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

ऑफिस से बरामद दस्तावेज, जांच शुरू

ACB टीम ने न सिर्फ रिश्वत की रकम बरामद की, बल्कि पूरी कार्रवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई। साथ ही पटवारी के कार्यालय से जरूरी दस्तावेज जब्त किए गए हैं। अब टीम पुरानी फाइलों और लेन-देन की जांच में जुट गई है।

और भी अधिकारियों से पूछताछ संभव
सूत्रों के अनुसार, यदि जांच में और मामले सामने आते हैं तो अन्य अधिकारियों से भी पूछताछ की जा सकती है। ACB की यह कार्रवाई इलाके में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक सख्त संदेश मानी जा रही है।

Related Post

Latest News
CG News: बिलासपुर के ग्रामीण इलाकों में एक भी आयरन और फ्लोराइड रिमूवल प्लांट नहीं, स्वास्थ्य पर मंडरा रहा गंभीर खतरा CG News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सड़क दुर्घटना में बढ़ाई मुआवजे की राशि, 17.40 लाख से बढ़ाकर 24.39 लाख रुपए करने का दिया आदेश CG News: छत्तीसगढ़ में परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को लेकर चर्चाएं तेज, विधानसभा सीटें 90 से बढ़कर 135 होने की संभावना CG News: दुर्ग के स्टील प्लांट में पिघला लोहा गिरने से ठेकेदार की मौत, 1500 डिग्री तापमान की चपेट में आने से झुलसे CG News: बिलासपुर में गुपचुप खाने के बाद एक ही परिवार के सात सदस्य फूड पॉइजनिंग का शिकार, सिम्स अस्पताल में चल रहा इलाज CG News: छत्तीसगढ़ के 30 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता अटकी, 23 अक्टूबर तक कमियां दूर करने का निर्देश
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home