CG News : खोंगसरा हायर सेकेंडरी स्कूल में मिली भारी लापरवाही, DEO ने 9 शिक्षकों को थमाया नोटिस

CG News : खोंगसरा हायर सेकेंडरी स्कूल में मिली भारी लापरवाही, DEO ने 9 शिक्षकों को थमाया नोटिस

CG News : खोंगसरा हायर सेकेंडरी स्कूल में मिली भारी लापरवाही, DEO ने 9 शिक्षकों को थमाया नोटिस

CG News : बिलासपुर जिले के कोटा ब्लॉक अंतर्गत खोंगसरा स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल में निरीक्षण के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) अनिल तिवारी के औचक निरीक्षण में अधिकांश शिक्षक स्कूल से अनुपस्थित पाए गए, वहीं 200 से अधिक दर्ज छात्रों वाले स्कूल में महज 10-12 बच्चे ही उपस्थित मिले।

DEO ने 9 को थमाया नोटिस

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि प्राचार्य ने उपस्थित बच्चों को पढ़ाने के बजाय छुट्टी देकर उन्हें स्कूल से भगा दिया। इसी दौरान जिला शिक्षा अधिकारी स्कूल में पहुंच गए और अव्यवस्थाओं को देख सख्त नाराजगी जताई।जांच में पता चला कि जिन शिक्षकों की स्कूल में उपस्थिति नहीं थी, उनकी उपस्थिति पंजी में बिना आवेदन के सीएल (कैजुअल लीव) दर्ज की गई थी। जब डीईओ ने संबंधित आवेदन पत्र मांगा, तो प्राचार्य गोलमोल जवाब देने लगे और अन्य शिक्षक बेपरवाही से इधर-उधर समय बिताते पाए गए।

खोंगसरा स्कूल में खुली पोल

इस गंभीर अनुशासनहीनता को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी अनिल तिवारी ने प्राचार्य सहित कुल 9 शिक्षकों और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस (शो-कॉज) जारी किया है। जिन शिक्षकों के नाम सामने आए हैं, उनमें लेक्चरर एम. मीणा, सविता गांगुली, व्यायाम निदेशक डॉ. किरण सरावगी और कर्मचारी डीके चतुर्वेदी शामिल हैं।
निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि स्कूल में न तो अभी तक टाइम टेबल तैयार किया गया है, और न ही पाठ्यक्रम पंजी बनाई गई है। जबकि स्कूल 15 जून से नियमित रूप से खुल चुका है और पठन-पाठन का कार्य शुरू हो चुका है।
जिला प्रशासन पहले ही सभी शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों की नियमित जांच करने और लापरवाह कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दे चुका है। इस दिशा में DEO तिवारी की यह कार्रवाई एक महत्वपूर्ण संदेश के रूप में देखी जा रही है।

Related Post

Latest News
CG News: त्योहारों में हवाई टिकट के दामों में भारी उछाल, रायपुर से कई शहरों का किराया तीन गुना तक पहुंचा CG News: रामविचार नेताम के दौरे पर भाजपा में असंतोष, कांग्रेस विधायक के फार्म हाउस पर 1 करोड़ देने की घोषणा CG News: जगदलपुर में बस्तर दशहरा की रथ परिक्रमा के दौरान दो हादसे, CCTV फुटेज वायरल CG News: कोरबा में रील बनाने के लिए चलती कार पर स्टंट, तीन युवतियों का वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई CG News: छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में फर्जी तबादला आदेशों का मामला, 15 जिलों के DEO को 3 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: आबकारी विभाग के अपर आयुक्त आशीष श्रीवास्तव सस्पेंड, EOW-ACB ने पेश किया है पूरक आरोप पत्र
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home