CG News : नारायणपुर में अबूझमाड़ के नक्सल अड्डे पर बड़ी कार्रवाई, 27 नक्सली ढेर

नारायणपुर में अबूझमाड़ के नक्सल अड्डे पर बड़ी कार्रवाई, 27 नक्सली ढेर

CG News : नारायणपुर में अबूझमाड़ के नक्सल अड्डे पर बड़ी कार्रवाई, 27 नक्सली ढेर

CG News : नारायणपुर के अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के सबसे मजबूत अड्डे पर बीते दिनों एक ऐतिहासिक और सफल कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस भीषण मुठभेड़ में कुल 27 नक्सली मारे गए हैं, जिनमें 10 करोड़ रुपये के इनामी बहुचर्चित माओवादी नेता बसव राजू उर्फ केशव राव भी शामिल हैं। DRG जवानों ने मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान चलाकर बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं, जिनमें कई पुराने और खतरनाक हथियार शामिल हैं।

भारी हथियार बरामद

बरामद हथियारों में AK-47 राइफल, SLR, INSAS, कार्बाइन, .303 राइफल, BGL लॉन्चर, सुरका (रॉकेट लॉन्चर), 12 बोर बंदूक, पिस्तौल, भरमार और भारी मात्रा में गोला-बारूद शामिल हैं। इनमें से कुछ हथियार 2010 के ताड़मेटला और गवादि हमलों तथा 2017 के बुरकापाल हमले में नक्सलियों द्वारा लूटे गए थे।

इस मुठभेड़ में नक्सल संगठन के शीर्ष नेता और महासचिव बसवराजु समेत कई प्रमुख सदस्य मारे गए हैं। बसवराजु पर छत्तीसगढ़ सरकार ने 3.33 करोड़ रुपये का इनाम घोषित किया था, जबकि अन्य राज्यों और केंद्रीय एजेंसियों ने उस पर कुल 10 करोड़ रुपये का इनाम रखा था। मारे गए नक्सलियों में एक महासचिव, एक दक्षिण सब जोनल ब्यूरो प्रमुख, चार क्षेत्रीय सचिव, तीन प्लाटून कमांडर और पीएलजीए कंपनी नंबर-7 के 18 सदस्य शामिल हैं।

सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता

बसवराजु 10 नवंबर 2018 से सीपीआई (माओवादी) का महासचिव था और सुरक्षा बलों पर कई बड़े हमलों का मास्टरमाइंड रहा। वह हजारों निर्दोष आदिवासियों और जवानों की हत्या तथा नाबालिग बच्चों को जबरन भर्ती कराने जैसे गंभीर अपराधों में लिप्त था। उसके खिलाफ 258 से अधिक मामले दर्ज हैं।

मुठभेड़ के बाद बरामद 27 शवों में से 20 की पहचान कर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। माओवादी कैडर कोसी उर्फ हुंगी के परिजन 26 मई को नारायणपुर पहुंचे और स्थानीय प्रशासन से विधिसम्मत अंतिम संस्कार की अनुमति मांगी। शेष 7 शवों का, जिनमें बसवराजु का शव भी शामिल था, कार्यपालक मजिस्ट्रेट के आदेशानुसार विधिसम्मत तरीके से नारायणपुर में अंतिम संस्कार किया गया। यह कार्रवाई सुरक्षा बलों की माओवादी उग्रवाद के खिलाफ बड़ी जीत मानी जा रही है और छत्तीसगढ़ में नक्सल समस्या के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

 

Related Post

panel21.com - panel21 Resources and Information.