CG News: लगातार इस्तीफों से भाजपा में मचा बवाल, पंकज अग्रवाल ने भी छोड़े पद

CG News: लगातार इस्तीफों से भाजपा में मचा बवाल, पंकज अग्रवाल ने भी छोड़े पद

CG News: लगातार इस्तीफों से भाजपा में मचा बवाल, पंकज अग्रवाल ने भी छोड़े पद

CG News: डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है, पहले कार्यकर्ताओं और नेताओं के इस्तीफों के बाद अब भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की नई जिला कार्यकारिणी घोषित होने के अगले ही दिन डोंगरगढ़ मंडल के सह संयोजक पंकज अग्रवाल ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

पंकज अग्रवाल ने निजी कारणों का दिया हवाला

पंकज अग्रवाल ने भाजपा जिलाध्यक्ष को भेजे इस्तीफे में बताया कि वह भाजपा आईटी सेल में सक्रिय रूप से काम कर रहे थे, लेकिन व्यक्तिगत और व्यावसायिक कारणों से अब संगठन को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं, इसलिए उन्होंने सभी जिम्मेदारियों से हटने का फैसला लिया है.

इस्तीफे में किसी पर नहीं लगाए आरोप

पंकज अग्रवाल के इस्तीफे की खास बात यह रही कि उन्होंने किसी नेता या पदाधिकारी पर कोई आरोप नहीं लगाया, उन्होंने पार्टी नेतृत्व से मिले अवसर और मार्गदर्शन के लिए आभार जताते हुए अपने फैसले को निजी कारणों से जुड़ा बताया है.

पहले भी सामने आ चुके हैं कई इस्तीफे

डोंगरगढ़ भाजपा में इससे पहले 111 कार्यकर्ताओं के सामूहिक इस्तीफे और 26 नेताओं के पद छोड़ने का मामला सामने आ चुका है, वहीं पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष सुमित मिश्रा के इस्तीफे और बाद में वापसी की घटना भी चर्चा में रही थी.

संगठन को एकजुट रखना बनी चुनौती

नई कार्यकारिणी के गठन के बाद उम्मीद थी कि पार्टी के अंदर चल रही नाराजगी कम होगी, लेकिन लगातार इस्तीफों ने संगठन के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है, अब नजर पार्टी नेतृत्व पर है कि वह कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के बीच बेहतर तालमेल बनाने के लिए क्या कदम उठाता है.

यह भी पढ़ें : CG News: 15,900 रुपये स्टाइपेंड से नाराज इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन, अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *