CG News: सूरजपुर में शराब के नशे में स्कूल पहुंचे हेडमास्टर, ग्रामीणों से की अभद्रता, वीडियो वायरल होने के बाद निलंबित

CG News: सूरजपुर में शराब के नशे में स्कूल पहुंचे हेडमास्टर, ग्रामीणों से की अभद्रता, वीडियो वायरल होने के बाद निलंबित

CG News: सूरजपुर में शराब के नशे में स्कूल पहुंचे हेडमास्टर, ग्रामीणों से की अभद्रता, वीडियो वायरल होने के बाद निलंबित

CG News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. रामानुजनगर ब्लॉक के खोरखोरीपारा प्राथमिक स्कूल के हेडमास्टर कथित तौर पर शराब के नशे में स्कूल पहुंच गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वे इतने नशे में थे कि खुद को संभाल नहीं पाए और स्कूल परिसर में बच्चों के जूते-चप्पलों के पास ही जमीन पर लेट गए. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने तत्काल कार्रवाई की.

ग्रामीणों से की अभद्रता, दी धमकी

जानकारी के अनुसार, हेडमास्टर हरिनंदन सिंह स्कूल पहुंचने के बाद बच्चों और ग्रामीणों से कथित गाली-गलौज करने लगे. जब ग्रामीणों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया और कहा कि वीडियो कलेक्टर तक पहुंचाया जाएगा, तो उन्होंने कथित तौर पर धमकी देते हुए कहा, “पटककर मारूंगा, क्या कर लोगे मेरा.” इसके बाद ग्रामीणों ने पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया.

वीडियो वायरल होने के बाद शुरू हुई जांच

वीडियो सामने आने के बाद प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी लता बेक ने मामले की जांच के निर्देश दिए. रामानुजनगर के बीईओ अवधेश कुमार साहू ने स्कूल पहुंचकर शिक्षकों और ग्रामीणों के बयान दर्ज किए. जांच के दौरान हेडमास्टर के नशे की हालत में स्कूल आने और कथित अभद्र व्यवहार की पुष्टि होने की बात विभाग ने कही.

हेडमास्टर को किया गया निलंबित

जांच रिपोर्ट मिलने के बाद प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी ने हेडमास्टर हरिनंदन सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय बीईओ कार्यालय प्रतापपुर निर्धारित किया गया है. विभाग ने कहा है कि मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई भी की जाएगी.

शिक्षा विभाग ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि जिले में ऐसे अन्य मामलों की भी जानकारी जुटाई जा रही है, जहां शिक्षक शराब के नशे में स्कूल पहुंचते हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी शिक्षक के खिलाफ ऐसे आरोप सही पाए जाते हैं, तो उनके विरुद्ध भी कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में अतिथि शिक्षकों का आंदोलन तेज, संविलियन नहीं होने पर शिक्षा मंत्री को खून से लिखा पत्र, इच्छामृत्यु की मांग

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home