CG News: रायपुर में देवकीनंदन ठाकुर की भागवत कथा की कलश यात्रा में 5 महिलाओं की सोने की चेन चोरी, पुलिस जांच में जुटी

CG News: रायपुर में देवकीनंदन ठाकुर की भागवत कथा की कलश यात्रा में 5 महिलाओं की सोने की चेन चोरी, पुलिस जांच में जुटी

CG News: रायपुर में देवकीनंदन ठाकुर की भागवत कथा की कलश यात्रा में 5 महिलाओं की सोने की चेन चोरी, पुलिस जांच में जुटी

CG News: रायपुर में कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर की श्रीमद्भागवत कथा के दौरान निकली भव्य कलश यात्रा में चेन स्नेचिंग की कई घटनाएं सामने आई हैं. 8 जुलाई को महामाया मंदिर से इंडोर स्टेडियम तक निकली यात्रा में भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात बदमाशों ने कम से कम पांच महिलाओं के गले से सोने की चेन पार कर दी. घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

5 महिलाएं बनीं चेन चोरी का शिकार

पुलिस के अनुसार, संजय नगर निवासी ओमकुमारी वर्मा, अर्चना गुप्ता, सरस्वती अग्रवाल, लक्ष्मी यदु और बासन साहू ने चेन चोरी की शिकायत दर्ज कराई है. सभी महिलाएं कलश यात्रा में शामिल थीं. पीड़िताओं का कहना है कि भीड़ में सक्रिय किसी महिला गिरोह ने वारदात को अंजाम दिया हो सकता है.

वीडियो बनाते समय गायब हुई सोने की चेन

पीड़िता ओमकुमारी वर्मा ने बताया कि वह मोबाइल से वीडियो बना रही थीं, तभी उन्हें पीछे खड़ी किसी महिला का हाथ अपने गले के पास महसूस हुआ. कुछ देर बाद जब उन्होंने सेल्फी ली तो पता चला कि उनके गले से सोने की चेन गायब हो चुकी थी. वहीं लक्ष्मी यदु ने बताया कि उनकी करीब 17.5 ग्राम वजन की सोने की चेन चोरी हुई, जिसकी कीमत दो लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है.

पुलिस कर रही CCTV फुटेज की जांच

पीड़ित महिलाओं ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कलश यात्रा मार्ग पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है. साथ ही अन्य महिलाओं द्वारा दर्ज कराई गई शिकायतों की भी जांच की जा रही है, ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके, रायपुर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 8 जुलाई से शुरू हुआ है, जिसका समापन 14 जुलाई को होगा. कथा के दौरान विभिन्न धार्मिक प्रसंगों, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, महारास, सुदामा चरित्र और हवन-पूजन का आयोजन किया जाएगा. कथा का सीधा प्रसारण आस्था चैनल और यूट्यूब पर भी किया जा रहा है.

‘नो तिलक, नो एंट्री’ नियम भी बना चर्चा का विषय

कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने कथा स्थल पर ‘नो तिलक, नो एंट्री’ का नियम लागू किया है. उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य विशेष रूप से बच्चों और युवाओं को सनातन संस्कृति तथा भारतीय परंपराओं से जोड़ना है. उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को कथा में जरूर भेजें, ताकि वे भारतीय संस्कृति और संस्कारों को करीब से समझ सकें.

यह भी पढ़ें : CG News: सूरजपुर में शराब के नशे में स्कूल पहुंचे हेडमास्टर, ग्रामीणों से की अभद्रता, वीडियो वायरल होने के बाद निलंबित

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.