CG News: रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल हादसा: सीवरेज टैंक की सफाई में तीन मजदूरों की मौत, कार्रवाई की मांग तेज

CG News: रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल हादसा: सीवरेज टैंक की सफाई में तीन मजदूरों की मौत, कार्रवाई की मांग तेज

CG News: रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल हादसा: सीवरेज टैंक की सफाई में तीन मजदूरों की मौत, कार्रवाई की मांग तेज

CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर दिया, सीवरेज टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन सफाई कर्मियों की मौत हो गई.

सफाई के दौरान हुआ हादसा

यह घटना पचपेड़ी नाका स्थित अस्पताल में हुई, जहां तीन मजदूर टैंक की सफाई के लिए अंदर उतरे थे, कुछ ही देर में जहरीली गैस के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई, मृतकों की पहचान गोविंद सेंद्रे, अनमोल मचकन और प्रशांत कुमार के रूप में हुई है.

अस्पताल परिसर में आक्रोश

हादसे के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली, अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन हुआ और पुलिस के साथ झड़प की स्थिति भी बनी रही, जिससे देर रात तक माहौल तनावपूर्ण रहा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस घटना पर गहरा दुख जताया और इसे बेहद गंभीर बताया, उन्होंने कहा कि, जिम्मेदारों चाहे अस्पताल प्रबंधन हो या संबंधित एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.

अस्पताल प्रबंधन का बयान

अस्पताल प्रबंधन ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है, उनके अनुसार, मृतक एक ठेका एजेंसी के तहत काम कर रहे थे, फिलहाल मामले की जांच जारी है, प्रारंभिक जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की आशंका जताई जा रही है, प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की बात कही जा रही है.

यह भी पढ़ें : CG News: कांग्रेस का विधानसभा घेराव: महंगाई, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दों पर सरकार को घेरा

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *