CG News: कांग्रेस का विधानसभा घेराव: महंगाई, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दों पर सरकार को घेरा

CG News: कांग्रेस का विधानसभा घेराव: महंगाई, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दों पर सरकार को घेरा

CG News: कांग्रेस का विधानसभा घेराव: महंगाई, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दों पर सरकार को घेरा

CG News: कई जनहित मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने आज विधानसभा घेराव का आयोजन किया, घेराव से पहले भारत माता चौक पर बड़ी सभा हुई, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता, विधायक, पूर्व मंत्री और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए.

कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

सभा के दौरान नेताओं ने मनरेगा में बदलाव, गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतें, बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं, बढ़ते अपराध और जंगलों की कटाई जैसे मुद्दों को उठाया, इन सभी विषयों को लेकर सरकार की नीतियों की आलोचना की गई.

भूपेश बघेल का केंद्र पर हमला

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, किसानों को आवश्यक संसाधन समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं, उन्होंने महंगाई, रोजगार और सामाजिक योजनाओं के कमजोर होने को लेकर भी चिंता जताई.

मनरेगा और मजदूरों के अधिकार पर सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मनरेगा योजना को लेकर कहा कि, पहले मजदूरों को समय पर भुगतान का अधिकार था, लेकिन अब इसमें बदलाव से मजदूरों को परेशानी हो रही है, उन्होंने आरोप लगाया कि योजना के बजट और क्रियान्वयन में कमी आई है.

भविष्य को लेकर जताया भरोसा

उन्होंने आगामी चुनावों में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि, सत्ता में आने पर गरीबों, किसानों और मजदूरों के अधिकारों को फिर से मजबूत किया जाएगा, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने सरकार पर विरोध की आवाज दबाने का आरोप लगाया, उन्होंने कहा कि, आम जनता और विपक्ष को अपनी बात रखने में बाधाएं पैदा की जा रही हैं.

उद्योगपतियों को लेकर उठाए सवाल

महंत ने बड़े उद्योगपतियों को संसाधनों के आवंटन पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि, इससे गरीब वर्ग के हित प्रभावित हो रहे हैं, उन्होंने महंगाई और ईंधन की बढ़ती कीमतों को भी आम जनता के लिए चुनौती बताया.

दीपक बैज ने गिनाईं स्थानीय समस्याएं

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए बिजली बिल, रोजगार, कृषि और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों को उठाया, उन्होंने कहा कि, किसानों और युवाओं को मौजूदा नीतियों से नुकसान हो रहा है, कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी आगे भी जनता के अधिकारों और हितों के लिए संघर्ष करती रहेगी और इन मुद्दों को लेकर आंदोलन जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें : CG News: 11 साल के बच्चे के दिल से जुड़ा दुर्लभ कैंसर सफलतापूर्वक निकाला, अंबेडकर अस्पताल की बड़ी उपलब्धि

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home