CG News: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में तबादले, पदोन्नत DSP और सहायक सेनानियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी

CG News: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में तबादले, पदोन्नत DSP और सहायक सेनानियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी

CG News: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में तबादले, पदोन्नत DSP और सहायक सेनानियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी

CG News: छत्तीसगढ़ सरकार के गृह (पुलिस) विभाग ने पदोन्नत पुलिस अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए हैं. मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर से 9 जुलाई 2026 को जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों की नई पोस्टिंग तत्काल प्रभाव से लागू होगी. यह पदस्थापना विभागीय पदोन्नति समिति की सिफारिश के बाद की गई है.

पदोन्नति के बाद मिली नई जिम्मेदारी

गृह विभाग के अनुसार, निरीक्षक (विशेष शाखा) से उप पुलिस अधीक्षक (विशेष शाखा) और सहायक सेनानी के पद पर पदोन्नत अधिकारियों को अब नई जगहों पर जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसका उद्देश्य पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाना बताया गया है.

विशेष शाखा में भी हुए बदलाव

आदेश के अनुसार, सविता सिंह परिहार को विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर से विशेष शाखा, भिलाई भेजा गया है. वहीं, अरनोल्ड संतरी बढ़ा को जशपुर से विशेष शाखा, बिलासपुर में नई पदस्थापना मिली है. इसके अलावा अमित शर्मा को विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय रायपुर में पदस्थ किया गया है.

इन अधिकारियों को मिली नई पोस्टिंग

नई सूची के अनुसार, बृजेश कुमार भदौरिया को पीटीएस राजनांदगांव, अविनाश कुमार अग्रिहोत्री और ओमप्रकाश सेन को एसटीएफ बघेरा, दुर्ग, हरीश कुमार तिवारी को एचसीएम सुरक्षा, मनीष कुमार साहू को 21वीं वाहिनी करकाभाट (बालोद), शैलेन्द्र कुमार सेन को 17वीं वाहिनी कबीरधाम, देवनारायण सिंह को 18वीं वाहिनी मनेन्द्रगढ़, इन्द्रसेन बंजारे को 7वीं वाहिनी भिलाई, मिलमन मिंज को 11वीं वाहिनी जांजगीर, राकेश कुमार सलाम को 14वीं वाहिनी धनोरा (बालोद), रामबहादुर शर्मा को 13वीं वाहिनी बांगो (कोरबा) और शब्बीर अली को 15वीं वाहिनी बीजापुर में पदस्थ किया गया है.

तत्काल प्रभाव से लागू होंगे आदेश

गृह विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी अधिकारियों की नई पदस्थापना अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी. सरकार का मानना है कि इस प्रशासनिक फेरबदल से पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूत तथा कार्यकुशल बनाया जा सकेगा.

यह भी पढ़ें : CG News: रायपुर में देवकीनंदन ठाकुर की भागवत कथा की कलश यात्रा में 5 महिलाओं की सोने की चेन चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home