CG News: राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी विवाद, सांसद बृजमोहन अग्रवाल पहुंचे छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट, टकराव हुआ तेज

CG News: राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी विवाद, सांसद बृजमोहन अग्रवाल पहुंचे छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट, टकराव हुआ तेज

CG News: राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी विवाद, सांसद बृजमोहन अग्रवाल पहुंचे छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट, टकराव हुआ तेज

CG News: छत्तीसगढ़ में 9 से 13 जनवरी तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी को लेकर सियासी और प्रशासनिक खींचतान तेज हो गई है, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने खुद को भारत स्काउट एंड गाइड्स की राज्य परिषद का वैधानिक अध्यक्ष बताते हुए आयोजन को स्थगित करने की घोषणा की है, इसके लिए उन्होंने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया है.

पद ने हटाए जाने की प्रक्रिया पर सवाल

हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि, उन्हें अध्यक्ष पद से हटाने का प्रस्ताव असंवैधानिक है, दायर याचिका में कहा गया है कि, उन्हें न हीं किसी प्रकार की सूचना दी गई है और न हीं अपना पक्ष रखने का अवसर  मिला है, याचिका में यह भी उल्लेख किया गया है कि, सांसद और परिषद के अध्यक्ष होने के नाते उन्होंने 5 जनवरी को जंबूरी को लेकर बैठक भी आयोजित की थी.

राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी विवादों में, अध्यक्ष बृजमोहन अग्रवाल ने स्थगित  की, अफसर बोल रहे आयोजन होगा | Raipur National Rover Ranger Jamboree of the  Scout Guide Balod ...

अध्यक्ष पद के दो दावेदार

दरअसल, यह पूरा विवाद स्काउट – गाइड परिषद के अध्यक्ष पद को लेकर है, एक और जहां सांसद बृजमोहन अग्रवाल खुद को अध्यक्ष बता रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव भी इस पद पर अपना दावा जता रहे हैं, बृजमोहन अग्रवाल ने आरोप लगाया है कि, लगभग 10  करोड़ रूपए की वित्तीय गड़बड़ी की वजह से यह आयोजन रद्द किया गया है, उनका कहना है कि, जंबूरी का आयोजन पहले नवा रायपुर में किया जाना था, लेकिन नियमों को अनदेखा कर इसका  आयोजन बालोद में किया जा रहा है.

छत्तीसगढ़ में जंबूरी के आयोजन पर विवाद, 10 करोड़ पर किसकी नजर – ASR24 NEWS

 एक पत्र से शुरू विवाद

जानकारी के मुताबिक, इस पूरे विवाद की जड़ 13 दिसंबर 2025 को जारी किए गए उस पत्र को माना जा रहा है, जिसे स्कुल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के कार्यालय से मीडिया को भेजा गया था, उस पत्र में उन्हें स्काउट्स एंड गाइड्स का पदेन अध्यक्ष बताया गया था, जिसके बाद अधिकारों और निर्णयों को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा हो गई.

राज्य सरकार का स्पष्ट जवाब

राज्य सरकार को ओर से जारी किए गए आधिकारिक बयान में कहा गया है कि, राष्ट्रीय रोवर – रेंजर जंबूरी 9 से 13 जनवरी 2026 तक बालोद जिले के दुधली क्षेत्र में अपने तय कार्यक्रम के अनुसार आयोजित किया जाएगा.

परिषद मुख्य आयुक्त द्वारा आरोप ख़ारिज

इस पूरे मामले में छत्तीसगढ़ स्काउट – गाइड परिषद के मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा ने प्रेस कांफ्रेंस कर पूरी स्थिति स्पष्ट की, उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि, जंबूरी की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यपाल द्वारा किया जाएगा, परिषद मुख्य आयुक्त ने वित्तीय अनियमितताओं और टेंडर घोटालों के आरोपों को निराधार बताया, उन्होंने कहा कि, सभी कार्य नियमों को ध्यान में रखकर और जेम पोर्टल के तहत किए जा रहे हैं और इसकी पूरी जानकारी दस्तावेजों में उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन को बड़ी सफलता, सुकमा में 26 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *