CG News: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में अमानवीय घटना, खेत से मटर तोड़ने पर दो नाबालिगों के साथ बेरहमी

CG News: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में अमानवीय घटना, खेत से मटर तोड़ने पर दो नाबालिगों के साथ बेरहमी

CG News: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में अमानवीय घटना, खेत से मटर तोड़ने पर दो नाबालिगों के साथ बेरहमी

CG News: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लडुआ में खेत से मटर तोड़ने के संदेह में दो नाबालिग बच्चों को रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटा गया, यह घटना 4 जनवरी की बताई जा रही है.

आरोपी ने बच्चों को घर ले जाकर की मारपीट

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान कपिल उरांव (26 वर्ष) के रूप में हुई है, शिकायतकर्ता कृष्णा नाथ टोप्पो (40) ने बताया कि, आरोपी ने बच्चों को अपने सब्जी के खेत में मटर खाते हुए देखा, जिसके बाद वह उन्हें जबरन पकड़कर अपने घर ले गया, आरोप है कि, आरोपी ने बच्चों के साथ गाली-गलौज की और फिर उनके हाथ-पैर रस्सी से बांधकर लात-घूंसे मारे.

वायरल वीडियो में कैद हुई बर्बरता

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया, वीडियो में दोनों नाबालिग जमीन पर पड़े हुए, हाथ-पैर बंधे नजर आ रहे हैं, वीडियो में आरोपी द्वारा बच्चों से मटर तोड़ने को लेकर सवाल पूछते हुए भी सुना जा सकता है, यह वीडियो बच्चों के साथ हुए शारीरिक और मानसिक अत्याचार की भयावह तस्वीर पेश करता है.

आरोपी पर कई धाराओं में मामला दर्ज

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 296, 351(2), 115(2), 127(2) और 140(3) के तहत अपराध दर्ज किया, राजपुर पुलिस ने कपिल उरांव को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है.

बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट कहा है कि, नाबालिगों के साथ किसी भी प्रकार की हिंसा या अमानवीय व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, दोषी पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी, यह घटना ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों की सुरक्षा, कानून के प्रति जागरूकता और संवेदनशीलता की गंभीर आवश्यकता को एक बार फिर सामने लाती है.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन को बड़ी सफलता, सुकमा में 26 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.