CG News: डॉ. भीमराव अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल के सामने बाइक में अचानक लगी आग, धमाके से मचा हड़कंप

CG News: डॉ. भीमराव अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल के सामने बाइक में अचानक लगी आग, धमाके से मचा हड़कंप

CG News: डॉ. भीमराव अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल के सामने बाइक में अचानक लगी आग, धमाके से मचा हड़कंप

CG News: राजधानी रायपुर के मौदहापारा थाना क्षेत्र में डॉ. भीमराव अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल के सामने एक दोपहिया वाहन में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया, सड़क किनारे खड़ी बाइक कुछ ही पलों में आग का गोला बन गई और लगातार धमाके होने लगे, जिससे आसपास के लोग और दुकानदार डर गए.

आग लगने का समय और स्थिति

जानकारी के अनुसार, बाइक चालक ने अपनी बाइक सड़क पर खड़ी की और पास की दुकान से सामान लेने गया, इसी दौरान बाइक से अचानक धुआँ उठने लगा और देखते ही देखते उसमें आग फैल गई, धमाकों की आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए और अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

कोई जनहानि की सूचना नहीं

सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया, हालांकि तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी, राहत की बात यह रही कि, इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

आगे की जांच जारी 

आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही इसके पीछे के कारणों का खुलासा करने की कोशिश कर रही है.

यह भी पढ़ें : CG News: राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी विवाद, सांसद बृजमोहन अग्रवाल पहुंचे छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट, टकराव हुआ तेज

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.