CG News: प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल पूरे होने पर CM साय का आभार पत्र, कहा- छत्तीसगढ़ को मिली विकास की नई दिशा

CG News: प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल पूरे होने पर CM साय का आभार पत्र, कहा- छत्तीसगढ़ को मिली विकास की नई दिशा

CG News: प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल पूरे होने पर CM साय का आभार पत्र, कहा- छत्तीसगढ़ को मिली विकास की नई दिशा

CG News: केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री को विस्तृत आभार पत्र भेजा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति और अंत्योदय केंद्रित नीतियों के कारण छत्तीसगढ़ में विकास, सुशासन, सुरक्षा और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव संभव हुए हैं।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश की साढ़े तीन करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग और योजनाओं ने छत्तीसगढ़ के विकास को नई गति और नई दिशा प्रदान की है।

नक्सलवाद के खिलाफ मिली बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री साय ने अपने पत्र में नक्सलवाद के खिलाफ मिली उपलब्धियों का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने सुरक्षा और विकास दोनों मोर्चों पर समान प्राथमिकता के साथ काम किया, जिसके चलते छत्तीसगढ़ अब नक्सलमुक्ति के लक्ष्य के काफी करीब पहुंच चुका है।
उन्होंने बताया कि विशेष केंद्रीय सहायता, सुरक्षा संबंधी व्यय योजना, विशेष अधोसंरचना योजना, आधुनिक हथियार, एयर सपोर्ट और जंगल वारफेयर प्रशिक्षण जैसी पहलों से सुरक्षा बलों की क्षमता मजबूत हुई है।

3222 किलोमीटर से अधिक सड़कें बनीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की मदद से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में 3,222 किलोमीटर से अधिक सड़कों और कई बड़े पुलों का निर्माण किया गया है। इससे पहले विकास से कटे हुए क्षेत्रों तक पहुंच संभव हुई और सुरक्षा अभियानों को भी मजबूती मिली, सड़क, मोबाइल नेटवर्क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार से दूरस्थ इलाकों में शासन की पहुंच बढ़ी है और स्थानीय लोगों का विश्वास मजबूत हुआ है।

राज्य को मिली वित्तीय मजबूती

मुख्यमंत्री ने पत्र में कहा कि वित्त आयोग की अनुशंसाओं के अनुरूप राज्यों की हिस्सेदारी बढ़ने से छत्तीसगढ़ को आर्थिक रूप से मजबूती मिली है, उन्होंने बताया कि पिछले 12 वर्षों में राज्य को केंद्रीय करों में 3.46 लाख करोड़ रुपये से अधिक और विभिन्न योजनाओं के लिए 1.43 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की सहायता प्राप्त हुई है। जीएसटी क्षतिपूर्ति और पूंजीगत निवेश सहायता योजनाओं ने भी राज्य के विकास को गति दी है।

किसानों के लिए योजनाओं का मिला लाभ

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, कृषि सिंचाई योजना, कृषि यंत्रीकरण और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने वाली योजनाओं से लाखों किसानों को लाभ मिला है, उन्होंने बताया कि वर्ष 2015 की तुलना में प्रदेश में पंजीकृत किसानों की संख्या दोगुनी से अधिक हो गई है। साथ ही धान खरीदी और किसानों को भुगतान के आंकड़ों में भी रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है।

गरीबों के जीवन में आया बदलाव

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना को गरीबों के जीवन में बदलाव लाने वाली महत्वपूर्ण योजना बताया। उन्होंने कहा कि लाखों परिवारों को पक्के मकान मिले हैं, इसके अलावा मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन स्तर बेहतर किया है। वहीं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के माध्यम से करोड़ों लोगों की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित हुई है।

आदिवासी विकास को मिली नई गति

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आदिवासी विकास को हमेशा प्राथमिकता दी है। पीएम-जनमन, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, एकलव्य विद्यालय, वनाधिकार मान्यता और जनजातीय संग्रहालय जैसी योजनाएं आदिवासी समाज के लिए मील का पत्थर साबित हुई हैं, उन्होंने कहा कि वनाधिकार पत्रों के वितरण और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार ने आदिवासी समुदायों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

स्वास्थ्य सुविधाओं का हुआ विस्तार

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य क्षेत्र में हुए बदलावों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन के तहत चिकित्सा सुविधाओं का तेजी से विस्तार हुआ है, नए मेडिकल कॉलेज, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, स्वास्थ्य प्रयोगशालाएं और आयुष्मान आरोग्य मंदिर ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बढ़ी सुविधा, कोरबा-अमृतसर रूट पर मिलेगा अतिरिक्त AC-3 कोच

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
CG News: नामांकन रद्द होने पर सियासी बवाल, कांग्रेस का चुनाव आयोग पर आरोप, दिल्ली में धरना CG News: हाईकोर्ट के आदेश पर रायपुर नगर निगम का बड़ा फैसला, अब तय स्थानों पर ही खिलाया जाएगा स्ट्रीट डॉग्स को खाना CG News: बिजली के लिए ग्रामीणों ने खून से लिखा पत्र, गरियाबंद के 48 गांवों की PM मोदी से भावुक अपील CG News: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए इजराइल में 3500 नौकरियां, ₹2 लाख तक वेतन के साथ रहने-खाने की सुविधा CG News: नीति आयोग की बैठक में गूंजेगा बस्तर मॉडल, नक्सलमुक्त विकास की पूरी योजना PM मोदी के सामने रखेगा छत्तीसगढ़ CG News: IAS रमेश कुमार शर्मा बने सहकारिता आयुक्त, वन विभाग में भी 4 वरिष्ठ IFS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी
panel21.com - panel21 Resources and Information.