CG News : पीएम मोदी ने की दंतेवाड़ा के साइंस सेंटर की सराहना, कहा- नवाचार का नया केंद्र बन रहा है छत्तीसगढ़

CG News : पीएम मोदी ने की दंतेवाड़ा के साइंस सेंटर की सराहना, कहा- नवाचार का नया केंद्र बन रहा है छत्तीसगढ़

CG News : पीएम मोदी ने की दंतेवाड़ा के साइंस सेंटर की सराहना, कहा- नवाचार का नया केंद्र बन रहा है छत्तीसगढ़

CG News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 121वें एपिसोड में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में बने साइंस सेंटर की सराहना की है। उन्होंने कहा कि जो इलाके कभी पिछड़ेपन और हिंसा के लिए जाने जाते थे, आज वहां विज्ञान, तकनीक और नवाचार के नए केंद्र बन रहे हैं।

तकनीक के प्रति बढ़ती रुचि को पीएम ने सराहा

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “दंतेवाड़ा का विज्ञान केंद्र आज पूरे देश का ध्यान आकर्षित कर रहा है। यहां बच्चों को थ्री-डी प्रिंटर, रोबोटिक कार जैसी मॉडर्न तकनीकों से परिचित कराया जा रहा है। बच्चों का तकनीक के प्रति यह जुड़ाव भारत के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है।” उन्होंने आगे कहा कि विज्ञान और नवाचार के प्रति देश के युवाओं में बढ़ता आकर्षण भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

पीएम की सराहना पर जताया आभार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, “दंतेवाड़ा का विज्ञान केंद्र अब वैज्ञानिक चेतना और नवाचार का एक प्रमुख केंद्र बन चुका है। यह विशेष रूप से आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को विज्ञान, तकनीक और नवाचार की दुनिया से जोड़ने का प्रेरक माध्यम बन गया है।”
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा की गई सराहना छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है और इससे प्रदेश के युवाओं को विज्ञान और तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलेगी।
दंतेवाड़ा जैसे इलाकों का विज्ञान और नवाचार के प्रतीक बनना यह दर्शाता है कि सही दिशा और प्रयासों से कोई भी क्षेत्र विकास की नई इबारत लिख सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई इस सराहना से निश्चित रूप से पूरे प्रदेश में सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home