CG News: धान खरीदी के आखिरी दिन बालोद में अव्यवस्था, पूर्व विधायक तक को नहीं मिला टोकन

CG News: धान खरीदी के आखिरी दिन बालोद में अव्यवस्था, पूर्व विधायक तक को नहीं मिला टोकन

CG News: धान खरीदी के आखिरी दिन बालोद में अव्यवस्था, पूर्व विधायक तक को नहीं मिला टोकन

CG News: धान खरीदी के अंतिम दिन बालोद जिले के कई खरीदी केंद्रों में भारी अव्यवस्था देखने को मिली, घंटों तक लाइन में खड़े किसानों का सब्र जवाब देने लगा, टोकन न मिलने और धीमी प्रक्रिया को लेकर किसानों मंो प्रशासन के खिलाफ गहरी नाराजगी देखी गई.

कांग्रेस ने की तिथि बढ़ाने की मांग

खरीदी केंद्रों की बदहाली को लेकर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया, पार्टी नेताओं ने धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की मांग करते हुए कहा कि, बड़ी संख्या में किसान अब भी अपनी फसल बेचने से वंचित हैं.

पूर्व विधायक भी नहीं बेच सकीं धान

संजारी विधानसभा क्षेत्र के अरमरीकला खरीदी केंद्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, क्षेत्र की पूर्व विधायक कुमारी बाई साहू और उनके पुत्र नरेश साहू, जो भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हैं, खुद धान बेचने के लिए केंद्र पहुंचे, लेकिन पूरे दिन इंतजार के बावजूद टोकन नहीं मिला.

शिकायत के बाद भी नहीं मिला समाधान

नरेश साहू ने सहकारिता विभाग के उपपंजीयक राजेंद्र राठिया से शिकायत की, आश्वासन के बावजूद टोकन जारी नहीं हुआ, वृद्ध मां के साथ देर रात तक केंद्र में बैठे रहने के बाद भी धान की खरीदी नहीं हो सकी.

268 क्विंटल धान रह गया बिना बिक्री

जानकारी के अनुसार, नरेश साहू का करीब 268 क्विंटल धान अंतिम तिथि तक नहीं बिक सका, उन्होंने बालोद कलेक्टर पर भी नाराजगी जताई और बताया कि संपर्क करने की कोशिश के बावजूद फोन रिसीव नहीं हुआ.

7,300 किसान रह गए वंचित

शुक्रवार शाम 7 बजे के बाद धान खरीदी प्रक्रिया समाप्त कर दी गई, जिले में करीब 7,300 किसान अपनी उपज बेचने से वंचित रह गए, वहीं, पिछले साल की तुलना में इस वर्ष लगभग 5 लाख क्विंटल धान की खरीदी कम हुई है.

आधिकारिक आंकड़े क्या कहते हैं ? 

31 जनवरी तक बालोद जिले में 1,47,738 किसानों ने लगभग 69,91,831 क्विंटल धान की बिक्री की, बावजूद इसके, अंतिम दिन की अव्यवस्था ने प्रशासनिक तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

यह भी पढ़ें : MP News: कैलाश विजयवर्गीय के बयान से सियासी हलचल, बच्चों के चरित्र और राष्ट्रभक्ति पर की टिप्पणी

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home