CG News: घरेलू गैस सिलेंडर 60 रुपये महंगा, कमर्शियल सिलेंडर में 115 रुपये की बढ़ोतरी

CG News: घरेलू गैस सिलेंडर 60 रुपये महंगा, कमर्शियल सिलेंडर में 115 रुपये की बढ़ोतरी

CG News: घरेलू गैस सिलेंडर 60 रुपये महंगा, कमर्शियल सिलेंडर में 115 रुपये की बढ़ोतरी

CG News: एलपीजी उपभोक्ताओं को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में एक साथ 60 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है, जबकि कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 115 रुपये तक इजाफा हुआ है। नई दरें 7 मार्च आधी रात से लागू हो गई हैं।

घरेलू सिलेंडर अब 1002 रुपये

शनिवार को जब उपभोक्ताओं ने गैस रिफिल की बुकिंग कराई तो उन्हें पता चला कि इस महीने घरेलू एलपीजी सिलेंडर के लिए 1002 रुपये चुकाने होंगे। पिछले महीने फरवरी में यही सिलेंडर 942 रुपये में मिल रहा था। रसोई गैस की कीमत बढ़ने से कई घरों का मासिक बजट प्रभावित होने की संभावना है। महिलाओं का कहना है कि गैस की कीमत बढ़ने से रसोई का खर्च और बढ़ जाएगा।

देश में घरेलू LPG 60 तो कमर्शियल सिलेंडर 115 रुपए हुआ महंगा, आज से प्रभावी  होंगी नई दरें - lpg cylinder prices soar domestic up 60 commercial 115

कमर्शियल सिलेंडर भी हुआ महंगा

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में भी बढ़ोतरी हुई है। पहले यह सिलेंडर करीब 2000 रुपये में मिल रहा था, जो अब बढ़कर 2015 रुपये हो गया है। हालांकि गैस एजेंसियों के अनुसार फिलहाल गैस की सप्लाई सामान्य रूप से जारी है और किसी प्रकार की कमी नहीं है।

जयपुर : कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 5 रुपए की कमी, घरेलू गैस सिलेंडर के  दाम रहेंगे अभी यथावत

10 महीने बाद बढ़े घरेलू गैस के दाम

पिछले करीब 10 महीनों से घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। अप्रैल 2025 के बाद से कीमत स्थिर थी और केवल कमर्शियल सिलेंडरों के दाम में ही उतार-चढ़ाव देखा जा रहा था। ऐसे में घरेलू उपभोक्ताओं को राहत मिल रही थी, लेकिन अब एक साथ हुई 60 रुपये की बढ़ोतरी का असर सीधे रसोई के बजट पर पड़ेगा।

उज्ज्वला योजना पर भी पड़ेगा असर

गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों का असर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों पर भी पड़ सकता है। अब गरीब परिवारों को गैस रिफिल कराने के लिए लगभग 1000 रुपये एकमुश्त चुकाने पड़ेंगे। हालांकि इस योजना के तहत सरकार करीब 367 रुपये की सब्सिडी दे रही है, जिससे लाभार्थियों को कुछ राहत मिलती है। फिर भी शहरी क्षेत्रों में जहां उज्ज्वला की रिफिलिंग बढ़ रही है, वहीं ग्रामीण इलाकों में कीमत बढ़ने के कारण रिफिलिंग कम होती देखी जा रही है।

अंतरराष्ट्रीय हालात से भी जुड़ी चर्चा

गैस की कीमतों में इस बढ़ोतरी को अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों से भी जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि ईरान, इज़राइल और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच चल रहे तनाव और युद्ध जैसे हालात के कारण ऊर्जा बाजार में अस्थिरता बढ़ रही है। ऐसे में आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी की संभावना की चर्चा तेज हो गई है।

यह भी पढ़ें : CG News: महिला दिवस पर बस्तर से महिलाओं को बड़ी सौगात, महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त जारी

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home