CG News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट और जिला कोर्ट को बम धमकी, बम स्क्वायड सक्रिय

CG News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट और जिला कोर्ट को बम धमकी, बम स्क्वायड सक्रिय

CG News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट और जिला कोर्ट को बम धमकी, बम स्क्वायड सक्रिय

CG News: छत्तीसगढ़ में हाईकोर्ट और जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। ईमेल के जरिए भेजी गई इस धमकी के बाद हाईकोर्ट कैंपस में डॉग स्क्वायड और बम स्क्वायड सक्रिय हैं। एहतियातन सभी अदालतों में सुनवाई स्थगित कर दी गई है।

पहले भी मिली थी धमकी

इससे पहले 24 और 25 फरवरी को भी बिलासपुर हाईकोर्ट, बलौदाबाजार, बालोद और बेमेतरा जिला कोर्ट को इसी तरह की धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए थे। हालांकि उन मामलों में जांच के बाद कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली थी।

बालोद और बेमेतरा जिला कोर्ट में सुरक्षा प्रबंध

सोमवार सुबह बेमेतरा और बालोद जिला न्यायालय के आधिकारिक ईमेल पर धमकी भरा संदेश आने के बाद कोर्ट परिसर खाली करवा दिया गया। मौके पर पुलिस बल, बम स्क्वायड, डॉग स्क्वायड, एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड तैनात किए गए। कोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में लोगों की आवाजाही पर भी रोक लगाई गई।

साइबर जांच और संदिग्ध ईमेल

प्रारंभिक जांच में धमकी भरा ईमेल सौरभ विश्वास के नाम से भेजा गया पाया गया है। पुलिस अब इस नाम से एफआईआर दर्ज करने और साइबर जांच में जुटी है, कोर्ट परिसर के आसपास कई सरकारी कार्यालय और व्यस्त बाज़ार होने के कारण प्रशासन ने सुरक्षा के लिए विशेष सतर्कता बरती है। पुलिस की स्पेशल टीम मामले की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि धमकी कितनी वास्तविक है और कहीं परिसर में कोई विस्फोटक सामग्री तो नहीं रखी गई।

यह भी पढ़ें : CG News: घरेलू गैस सिलेंडर 60 रुपये महंगा, कमर्शियल सिलेंडर में 115 रुपये की बढ़ोतरी

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.