CG News: महिला दिवस पर बस्तर से महिलाओं को बड़ी सौगात, महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त जारी

CG News: महिला दिवस पर बस्तर से महिलाओं को बड़ी सौगात, महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त जारी

CG News: महिला दिवस पर बस्तर से महिलाओं को बड़ी सौगात, महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त जारी

CG News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम बस्तर में ‘महतारी वंदन उत्सव’ का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की करीब 69 लाख महिलाओं को बड़ी सौगात देते हुए महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त जारी की। इसके तहत महिलाओं के बैंक खातों में 641 करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर किए गए।

महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त जारी... सीएम साय ने 69 लाख 'महतारियों' के  खाते में

महिलाओं को मिल रहा नियमित आर्थिक सहयोग

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जा रही है, जिससे उनके परिवारों को आर्थिक सहारा मिल रहा है और उनके जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार देखने को मिल रहा है।

दो वर्षों में हजारों करोड़ की सहायता

मुख्यमंत्री ने बताया कि योजना शुरू होने के बाद से अब तक करीब 16 हजार करोड़ रुपये महिलाओं को वितरित किए जा चुके हैं। यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

Chhattisgarh government will give a loan of 25 thousand to women

स्वरोजगार को बढ़ावा देने के प्रयास

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के कई जिलों की महिलाओं से वर्चुअल माध्यम से संवाद भी किया। इस दौरान महिलाओं को ‘लक्ष्मी सखी मिलेट कार्ट’ प्रदान किए गए और सक्षम योजना के तहत ऋण सुविधा उपलब्ध कराई गई, जिससे महिलाएं स्वरोजगार शुरू कर सकें और अपनी आय बढ़ा सकें।

मिलेट आधारित रोजगार की नई पहल

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिलेट उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए नई पहल शुरू की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिलेट को बढ़ावा देने के आह्वान से प्रेरित होकर राज्य सरकार महिलाओं को मिलेट आधारित व्यवसायों से जोड़ने की दिशा में काम कर रही है।

साथी परियोजना से मिलेगा प्रशिक्षण

राज्य सरकार ने कृषि महाविद्यालय के सहयोग से ‘साथी परियोजना’ शुरू की है। इस परियोजना के तहत स्व-सहायता समूहों और युवा महिला उद्यमियों को मिलेट कैफे और मिलेट कार्ट संचालन का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे व्यवसाय को बेहतर तरीके से संचालित कर सकें।

400 मिलेट कैफे खोलने की योजना

सरकार की योजना है कि पहले चरण में राज्य के शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी कार्यालयों और पर्यटन स्थलों पर लगभग 400 मिलेट कैफे और मिलेट कार्ट स्थापित किए जाएं। इनका संचालन महिला स्व-सहायता समूहों और महिला उद्यमियों द्वारा किया जाएगा, जिससे उन्हें स्थायी रोजगार और आय के नए अवसर मिलेंगे।

यह भी पढ़ें : Hyderabad News: हैदराबाद में 130 नक्सलियों ने किया सामूहिक आत्मसमर्पण, हथियार भी सौंपे

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home