CG News: किसान से धोखाधड़ी मामले में कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू गिरफ्तार, 22 जनवरी तक जेल

CG News: किसान से धोखाधड़ी मामले में कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू गिरफ्तार, 22 जनवरी तक जेल

CG News: छत्तीसगढ़ के जैजेपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू को किसान से धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, यह कार्रवाई अदालत के आदेश के बाद की गई.

सीजेएम कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

विधायक बालेश्वर साहू की जमानत याचिका को सीजेएम कोर्ट ने खारिज कर दिया, पुलिस ने आज अदालत में चालान पेश किया था, जिसके बाद कोर्ट के निर्देश पर विधायक की गिरफ्तारी हुई.

22 जनवरी तक न्यायिक रिमांड

अदालत ने विधायक बालेश्वर साहू को 22 जनवरी तक न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, इस दौरान वह जेल में रहेंगे और मामले की आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी.

₹42.78 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

जानकारी के अनुसार, विधायक पर एक किसान से ₹42 लाख 78 हजार रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है, इस मामले में पहले ही एफआईआर दर्ज की जा चुकी थी, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की, विधायक की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है, मामले को लेकर सियासी प्रतिक्रियाएं भी सामने आने की संभावना है.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग को मिला नया नेतृत्व, अमिताभ जैन बने मुख्य सूचना आयुक्त

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News